ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक
ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक !
हरदा /सिराली - ईद के त्योहार को देखते हुए सिराली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर द्वारा शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की इस मौके पर खिरकियाँ एसडीओपी वी.एन. बेसावे , सिराली तहसीलदार मनीष शर्मा , मंडी सचिव रेशम मंडलोई , सिराली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर द्वारा बैठक में आए लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जाए ! आपसी भाईचारे का त्योहार है इस अवसर पर समाजसेवी शंम्भू सोमानी, हुकुमचंद भायरे ,गजेन्द्र शाह, उमेश पाटिल ,पदम पटेल, रियाज अली मुतव्वली, शब्बीर अहमद, नोसे खां ,हयात पटेल, हबीब पठान ,उप सरपंच अकरम चौहान, कैलाशचंद अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, विजय सिंह कुशवाह ,कैलाश मालवीय मौजूद रहे ! प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौसम खराब होने पर ईद की नमाज के लिए स्थानीय गुर्जर छात्रावास मे व्यवस्था की गई है ! उन्होंने इसके साथ ही लोगों को साइबर काइम के बारे मे बताया गया कि बैंक कभी भी आपकी गोपनीय जानकारी फोन पर नही मांगती है ! ऐसे में अगर कोई मोबाइल पर बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगे तो उन्हें नही दे , जरा सी लापरवाही मे आप आँनलाइन ठगी का शिकार हो सकते है ! ऐसे में सावधानी जरूर रखने की हिदायत दी !
Comments
Post a Comment