श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई
हरदा/टिमरनी-भारतीय जनता पार्टी मण्डल टिमरनी ने पितृ पुरुष पंडित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई इस हेतु रखे गए कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम डूडी उपस्थित रहे । विधायक विश्रामगृह में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया एवं समाज हित के लिए उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके जीवन कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही कार्यक्रम का आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष नंहेलाल कौशल ने माना।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विजय गोयल,अरुण तिवारी, , उदय कोल्हटकर, संदीप अग्रवाल,पंकज तिवारी तोताराम कौशल गणेश राजपूत ,दीपक पटवारे,सागर तिवारी गुलशन चौरसिया राजेंद्र ताम्बूलकर,नीलेश राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment