वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया

हरदा - ग्राम धनबडा रहटगांव में जिला स्तरीय वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमे आदिवासी गौंड समाज कल्याण समिति के सदस्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए तथा आस पास के ग्रामो के गौंड समाज के लोग भी आवस्यक रूप से शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश मर्सकोले ने अपने उध्बोधन में कहा कि समाज को संगठित होकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए ओर समाज मे चली आ रही रूढ़िबद्धता को समाप्त करना चाहिए एबं उन्होंने आगे नारी शक्ति की प्रेरणा वीरांगना रानी दुर्गावती की जीवन शेली पर प्रकाश डाला। इस कड़ी में आगे विशेष अतिथि आदिवासी गौंड समाज के अध्यक्ष सुभाष मर्सकोले, आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामु तेकाम, प्यारेलाल धुर्वे व मोहन पटेल ने भी अपने उध्बोधन में समाज को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रोतसाहित किया।

इस अवसर पर सरपंच रामविलास उइके, दौलतराम सल्लम, द्वारकाप्रशाद ईवन, भगीरथ इबने, धुर्व चौहान, रामनाथ उईके, दिनेश इवने, परते गुरूजी, जगदीश परते, नन्दलाल उईके, प्रेमनारायण इवने, विनोद परते, बालाराम उइके, विनोद धुर्वे सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

घर घर जा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश : कतिया परिवार