सिराली बना सट्टेबाजों की पहली पसंद !
हरदा- सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करने से मुंह मोड़ रही पुलिस- हरदा-जिले के थाना सिराली अंतर्गत रातो रात लखपति बनाने का सपना दिखाकर सटोरिये खुद तो मालामाल हो रहे हैं। किंतु इसकी बुरी लत में फसने से सैकड़ों परिवारों का बसा बसाया घर जहां बर्बाद हो रहा है वहीं कई परिवार बर्बादी की कगार पर है। इसके बाद भी सिराली पुलिस अभियान ना चला कर कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके चलते शाम होते ही सट्टे का खेल जोर पकड़ लेता है। सटोरिए एवं सट्टा खेलने वाले हाईटेक हो गए हैं। एंड्रॉयड मोबाइल का इस्तेमाल कर सट्टे का नंबर लगा रहे हैं ।नवागत टीआई कंचन ठाकुर के पदभार ग्रहण करने से कार्यवाही की उम्मीद थी किंतु पदभार ग्रहण किए करीब 1 माह से अधिक का समय हो गया फिर भी अभी तक इस धंधे के खिलाफ एक भी प्रकरण पंजीकृत नहीं किया गया। पुलिस मुखबिर के माध्यम से सटोरियों का पकड़ना चाहती है जो नामुमकिन है। सटोरिए अपराधिक किस्म के हैं मुखबिरों को इस बात का डर है यही वजह है कि जानते सारे लेकिन बताने को तैयार नहीं हो रहे है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों को पकड़ा जा रहा है। किंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि सिराली थाना अंतर्गत अभी तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है ।इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस और सटोरियों के बीच तालमेल है। महीना बंधा हुआ है। जिसके कारण उनके खिलाफ कार्यबाही करने से पुलिस मुंह मोड़ रही है। यदि ऐसा नहीं होता तो निश्चित रुप से अबतक सटोरिऐ पुलिस गिरफ्त में आ जाते। मामला चाहे जो हो किंतु जिस तरह से लंबे समय से सटोरियों का आतंक मचा हुआ है इसको देखकर ऐसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। सटोरियों का आतंक इस कदर बढ़ गया कि कोई भी खुलेआम उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। जो अत्यंत चिंता जनक है। सटोरिये खुलेआम देख लेने की धमकी देते हैं। सबसे ताजुब की बात यह है कि सट्टे का खेल जहां होता है वहां शाम कोभीड़-भाड़ देखने को मिल रही है देर रात तक चहल-कदमी के कारण लोग चेन की नींद भी नहीं सो पाते। युवा दिनों दिन इसकी बुरी लत में फस रहे है । खुलेआम होने से उस पर बुरा असर पड़ रहा है भविष्य तो चौपट हो रहा है साथ ही पढ़ाई लिखाई छोड़ कर पैसा कमाने का शॉर्टकट तरीका अपना रहे और कंगाल हो कर अपराधी की ओर उन्मुख हो रहे हैं। सट्टे के कारोबार से स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे ऐसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही जिससे सट्टे का खेल बंद हो सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Comments
Post a Comment