पीएम आवास लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत होगी सम्मानित , मिलेगा दो लाख का नगद इनाम - जनपद सीईओ
जनपद सीईओ ने कहा - दिसंबर तक पीएम आवास लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत होगी सम्मानित , मिलेगा दो लाख का नगद इनाम !
प्रदेश वॉच टिमरनी - जनपद पंचायत टिमरनी के सभागृह में सोमवार को जनपद सीईओ धर्मेंद्र यादव ने ग्राम पंचायत के दो दर्जन से ज्यादा सरपंचों को वर्तमान में संचालित योजनाओं का प्रशिक्षण दिया साथ ही आधार कार्ड को पंचायत के खाते से लिंक कराने ओर मोबाइल से खाते का लेने - देन करने पर जोर दिया एवं सरपंचो को अन्य परीक्षण दिया गया ! जनपद सीईओ ने साफ शब्दों में सरपंचों से कहा कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि उनके गांव में कितनी योजनाएं वर्तमान में संचालित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही को बताएं कि वह निर्माणाधीन मकान में किचन सेट जरूर बनाएं क्योंकि किचन सेट को उज्वला योजना से जोड़ना है साथ ही वह अंदर बाहर पलस्तर और तय किया हुआ कलर पेंट करें ! इस बात पर सरपंचो ने आपत्ति लेते हुए कहा कि हितग्राही पर्याप्त राशि नहीं होने का हवाला देकर अंदर-बाहर पलस्तर नहीं कर पाने की बात कहते हैं ! इस पर जनपद सीईओ ने कहा कि पर्याप्त राशि दी जा रही है तो फिर अधूरा काम क्यों उन्हें कहिए कि मकान गाइड लाइन के अनुसार ही बनाएं ! इस दौरान सरपंचों से कहा गया कि 31 दिसंबर से पहले पीएम आवास में जो पंचायत लक्ष्य प्राप्त कर लेगी उन्हें दो लाख रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा साथ ही 2 जुलाई को गांव में लगाए गए पौधों की बारे में भी बताया एवं सरपंच को प्रति मंगलवार कार्यालय खोलकर जनसुनवाई करने को कहा गया ! उन्होंने कहा कि जो पंचायत सबसे ज्यादा निराकरण करेगी उसे जनपद पंचायत प्रोत्साहन करेगी साथ ही ग्राम पंचायतो में 2018 तक नाली और सड़क निर्माण पूर्ण करने की बात कही जनपत सीईओ ने कहां की फंड की कोई कमी नहीं है आप 2018 तक ग्राम पंचायतो में नाली सड़क का काम पूर्ण कीजिए पंचायत के खाते ऑनलाइन दिखेंगे पंचायत के खाते में पैसे खत्म होते ही त्वरित डाले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए खनिज विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक होने जा रही है जिसमें पंचायतों को गौण खनिज की कोई कमी नहीं आएगी ! ग्राम पंचायत आवश्यकतानुसार खनिज का उत्खनन और परिवहन कर सकता है जिसमें कोई रोक नहीं होगी ! इस दौरान सीईओ धर्मेन्द्र यादव, मुख्य सूचना अधिकारी एलएल बिल्लौरे, मनरेगा अधिकारी आशीष यादव, एनआरएलएम यादव, पीसीओ रामनिवास यादव, अनिल कैथवास, मदनसिंह तोमर, सरपंच ओपी अग्रवाल, नर्मदाप्रसाद गौर, श्रीमति वंदना छापरे, बलराम डूडी सहित कई सरपंच उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment