सिराली को मिली यात्री प्रतीक्षालय की सौगात , नगरवासियो मे खुशी की लहर ...
सिराली को मिली यात्री प्रतीक्षालय की सौगात , नगरवासियो मे खुशी की लहर ...
प्रदेश वॉच सिराली - वर्षा से क्षेत्र की जनता यात्री प्रतीक्षालय का इंतजार कर रही थी ! शुक्रवार को उनका यह सपना पूरा होने की ओर अग्रसर है । जिसकी नींव शुक्रवार को रख दी गई । नगर पुराना बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक संजय शाह की गरिमामयी उपस्थिति मे भूमिपूजन किया गया । ज्ञात हो की सिराली मे यात्रियों के लिए बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय नही होने के करण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था ! इस समस्या को जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी भोलाशंकर कुशवाह , जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी द्वारा इसकी कमी को जाना और तुरंत राज्य वित्त आयोग के द्वारा दी गई राशि से अनुशंसा कर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण हेतु 3,50,000 रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई। जिसके निर्माण हेतु शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड पर क्षेत्रीय विधायक संजय शाह ,जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी एव जनपद सदस्य लक्ष्मी भोलाशंकर कुशवाह, सरपंच आरती कमल कौशिक दारा भूमि पूजन किया गया एवं ग्राम को इसकी सौगात की बधाई दी गयी । विधायक द्वारा ग्राम पंचायत को गुणवत्ता के साथ सीधे कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करने हेतू कहा गया ! इस मौक पर ग्राम पंचायत के पंचगण ब नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित थे ! कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों का आभार सचिव राजेश विश्वकर्मा द्वारा माना गया ।
Comments
Post a Comment