जिला जेल में लगाया गया शिविर 173 की जांच
जिला जेल हरदा में आज करीब 173 लोगो का प्राथमिक उपचार किया गया ।सर्व प्रथम भोलेनाथ भगवान का पूजन कर प्रोग्राम की शुरूआत की गई,अतिथियों को पुष्पगुच्छ से समानित किया गया।जिला जेल में 5 डॉक्टरों की टीम जिमसे डॉ अर्जुन मोहे,डॉ ओमप्रकाश खोरे,डॉ विपुल बांगर डॉ राघवेंद्र गहलोत,डॉ राजेन्द्र ओंकार द्वारा केदियो का उपचार किया गया एव दवाई वितरित की गई।समाजसेवी ऊषा गोयल ने बताया कि आज करीब 173 केदियो का निशुल्क उपचार किया गया एव जिन केदियो को सोनोग्राफी की जरूरत होगी उसे आगे उनकी जांच करवाई जाएगी।केदियो को भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प लगाए जाएंगे।जेल अधीक्षक इन्द्र कुमार नागर ने भी कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क डॉक्टर कैम्प से केदियो को फायदा है जिसमे जेल में सभी केदियो की एक साथ जांच हो जाती है।अधिवक्ता शान्तिकुमार जैसानी ने डॉक्टर के द्वारा केदियो को निःशुक्ल जांच कर दवाई वितरित करने को एक अच्छी पहल बताई और कहा कि जेल में हर माह इस प्रकार के कैम्प लगाए जाएं तो केदियो को बहुत फायदा होगा।इस मौके पर तुलाराम असरानी,सुनील भायरे,गीतेश गोयल,हर्ष राजपूत,हारुण कुरेशी,मनीष साध,गोपाल सोनिया,अनोखीलाल गौर मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment