20 दिन से लापता बच्चे , पुलिस को नहीं मिला सुराग
हरदा - यूं तो माना जाए हरदा पुलिस प्रशासन अपराधों पर शिकंजा कसने में आगे चल रही है ! बात सट्टे की हो या अवैध शराब की या हो चोरी की वारदात इनपर हरदा पुलिस प्रशासन का ध्यान इन दो बच्चों पर नहीं जा पा रहा है !
हरदा जिले के खिरकिया तहसील के ग्राम कडोला राघव की बालिका निकिता उम्र 16 साल 9 जून शाम 5 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है बालिका करीब 20 दिन से लापता है ।
थाना छीपाबड़ में निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन आज तक पता नहीं चला है और ना ही उसकी कोई जानकारी मिली है
वहीं हरदा शहर के वार्ड नं 8 से एक 16 साल का बालक अनस पिता असद उर्फ राजू खान 28 जून को सुबह 10 बजे घर मे बिना बताए कही चला गया है । परिजनों ने उसकी तलाश की पर कही भी उसकी जानकारी नही मिली है। हरदा थाने में 28 जून शाम 8 बजे इसकी गुमसुदी का मामला दर्ज किया गया है। कहीं से कोई भी सुराग इन दो बालक-बालिका के पते का नहीं मिल पा रहा है !
जहा भी यह बालिका निकिता व बालक अनस खान दिखे आप हरदा जिले के थाने को सूचित करें ।
Comments
Post a Comment