थाना रहटगांव में पकड़ी 70 लीटर अवैध शराब
हरदा/ रहटगांव - पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील हरदा के मार्गदर्शन में तथा अनु अ टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहटगांव सुशील पटेल एवं स्टाफ सउनि घोडके प्रधान आरक्षक संतोष भदोरिया , आरक्षक मुकेश,मोहन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपीगण कुंदन लोहार एंव जगदीश गौड़ को ग्राम बरखेडी तिराहा पर मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकडा।आरोपीयो के कब्जे से कुल 8 पेटी अवैध शराब 70लीटर कीमती लगभग 20000/- रूपये की तथा एक मोटरसाइकिल जप्त कर अप क्र 100/17 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया !
Comments
Post a Comment