कुलसचिव के नाम ABVP ने सौंपा ज्ञापन !
टिमरनी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मंगलवार को स्नातक पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए बीयू भोपाल के कुल सचिव के नाम कॉलेज में ज्ञापन सौंपा। विद्याथी परिषद के नगराध्य मोहित सोलंकी ने बताया कि स्नातक पंजीयन की पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून थी, लेकिन इसी बीच विश्वविद्यालय का हायर एजुकेशन का पोर्टल सर्वर डाउन होने के चलते अधिकांश विद्यार्थी पंजीयन कराने से वंचित रह गए, जिससे उन्हें कालेजों में प्रवेश भी नहीं मिल सकेगा। पंजीयन तिथि आगे नहीं बढ़ाने पर तथा अनियमितताओं को दुरुस्त नहीं करने की स्थिति में विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष मोहित सोलंकी ,मयंक राजपूत, जितेंद्र गुजरे, मुकेश गौर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment