देवास.नेमावर :नगर हो पॉलिथीन मुक्त..

देवास.नेमावर :नगर हो पॉलिथीन मुक्त..

नेमावर ।सरकार द्वारा 24 मई से पॉलिथीन को पूर्ण रुप से प्रतिबंध करने के बाद बुधवार मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ट वैज्ञानिक देवास से आये अधिकारी दिलीप केसरे एवं टीम ने नेमावर की किराना दुकान जरनल स्टोर कपड़ा दुकान का सघन दौरा कर जांच की इस दौरान दुकानों से दो किलो पॉलिथीन प्राप्त हुई उन्हें जब्त कर दुकानदारों को हिदायत दी गई कि यह कार्रवाई समय-समय पर यूं ही चलती रहेगी ।साथ ही अधिकारी दिलीप केसरे ने इंडिया 21 न्यूज़ रिपोर्टर राजा ताम्रकार से चर्चा के दौरान बताया कि दुकानों पर शेष बची पाॅलिथीन को जप्त कर लिया गया है। आगे से यदि कोई दुकानदार पाॅलिथीन का प्रयोग करते पाया गया तो उसे प्रथम बार में एक हजार रुपए का एवं दूसरी बार में पाॅच हजार की दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही एक साल की सजा का प्रावधान भी रखा गया है। जाॅच दल टीम मै दिलीप केसरे के साथ नगर परिषद् के संतोष मालवीय देवेंद्र माझी भूपेंद्र पटेल भी साथ में थे ।

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक