दो बच्चों और पत्नी समेत गला रेतकर की ट्रेन से कटकर खुदकुशी
पत्नी और बच्चों समेत तीनों का गला रेतकर खुद भी रेलवे लाइन में कटकर कर ली खुदकुशी ! पलासनेर रेलवे स्टेशन के करीब अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ ! जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही थी ! युवक नीले रंग का शर्ट और नीले रंग की जींस पहना हुआ था मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर ने बताया कि रात में करीब 3:20 पर डाउन गाड़ी 11079 इस ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि 661/24 ट्रैक नंबर पर अज्ञात शव पड़ा हुआ है शब को देख कर नहीं लगता युवक ट्रेन से कहीं गिरा हुआ था ! ऐसा प्रतीत होता है कि वह सोसाइड करने के लिए आया था ! हरदा जिले के टिमरनी नगर के वार्ड २ अंतर्गत आने वाले रेलवे लाइन पार क्षेत्र में एक युवक ने बीती शाम को अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार था। शुक्रवार सुबह युवक ने पलासनेर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि रेलवे लाइन पार निवासी राकेश कहार (30) दो महीने से बेरोजगार था। इसकी वजह से रोजाना घर में झगड़ा होता था। गुरुवार की शाम को राकेश ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी संगीता (२९), बेटा सौरभ (5) और बेटी सलोनी उर्फ बिट्टू (8) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या करने की खबर युवक ने अपने भाई को मोबाइल फोन पर मैसेज करके दी थी। इसके बाद वह घर बंद करके भाग गया था। सुबह ६ बजे एक यात्री ट्रेन के ड्राइवर ने हरदा डिप्टीएसएस को वॉकीटॉकी से सूचना दी कि पलासनेर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन में एक शव पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। उसके जेब की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला, जिसमें राकेश कहार और नाम पता लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चारों मृतकों का टिमरनी के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
Comments
Post a Comment