सरपंच व सहायक सचिव की मिली भगत से ग्राम मे नही हो रहा विकास कार्य -ग्रामीण परेशान !

सिराली -स्वच्छता भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत महेन्द्र गांव द्वारा ग्राम मे कूड़ादान नही बनाया गया एंव नालियों का निर्माण नही कराया गया गंदगी से ग्रामीण परेशान खुले से शौच मुक्त करने जहाँ शासन करोड़ों रुपया खर्च कर रहा है वही सरपंच सहायक सचिव की मिली भगत के चलते यह महती योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है ताजा मामला है खिरकिया जनपद की ग्राम पंचायत महेन्द्र गांव का एक आदिवासी विधवा महिला श्यामवती पति हरगोविद को नही दिया शौचालय का लाभ सरपंच व सहायक सचिव की लापरवाही के चलते ग्राम मे  जगह जगह कूड़े कचरे के ढेर  लगे है ग्राम मे है गंदगी का माहौल है जनपद पंचायत खिरकिया का बोड भी कूडे के ढेर में दब रहा है व ग्राम मे सी सी सड़क तो है पर ग्रामीणों की पानी निकासी के लिए पंचायत द्वारा नाली निर्माण नही कराया गया जिससे ग्रामीण परेशान है ग्राम मे गंदगी के माहौल को देख ग्रामीण चिंतित है सामने बारिश है ग्राम मे गंदगी के कारण ग्राम मे बीमारी ना फेल जाए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई नही कराई जाति कुछ नालिया बनी है लेकिन पंचायत द्वारा साफ सफाई न कराने के कारण वो चौक पड़ी है उनकी पंचायत द्वारा कभी भी साफ सफाई नही कराई जाति ग्राम मे जगह जगह कूड़े कचरे ढेर लगे है नालिया चौक पड़ी है एंव जहाँ पानी निकासी की जाना है वहाँ नाली का निर्माण पंचायत द्वारा नही कराया गया सरपंच व सहायक सचिव की लापरवाही के कारण ग्राम मे नही है नल जल योजना ग्राम मे 4 हेडपंम्प के भरोसे 4 मोहल्ले के लोग ग्रामीणों ने बताया कि 4 मे से 3 हेडपंम्प कई महिनो से  खराब पढ़े है कोरकू मोहल्ले में जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा कई बार सरपंच एंव सहायक सचिव को दी गई लेकिन पंचायत द्वारा हेडपंम्प नही सुधराया गया महिलाएँ दूर दराज व खेत कुंए से पानी लाने को मजबूर एंव सरपंच व सहायक सचिव की लापरवाही के चलते ग्राम मे कोई काम नही कराया जा रहा है तथा पी एम आवास का काम पंचायत द्वारा बहुत धीमी गति से किया जा रहा है नही मिल रहा ग्रामीणों को योजना का लाभ ग्राम के एक दर्जन महिला पुरुष ने ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया पंचायत हमेशा बंद रहती है अभी शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों का ऐड़मीशन किया जा रहा है जिसमें सरपंच व सहायक सचिव आवश्यकता पड़ती है परिवार आई डी मे नाम सुधारने के लिए पंचायत बंद होने के कारण सरपंच सचिव नही मिल पाते जिससे हमारा का समय से नही होता पंचायत सिर्फ मीटिंग या बैठक के लिए खोली जाति है इस पुरी जानकारी के दौरान ग्रामीण रूखमणी बाई श्यामवती बाई पंच पति मधु गौर संतोष गौर केवलराम रमेश रामवती बाई फूलवती बाई दिनेश सहित ग्रामीण उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

कतिया समाज की बैठक 25 को .