स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेश उत्सव एवं “शिक्षा रथ” का शुभारम्भ

हरदा - तीनों विकासखंडों के 24 जनशिक्षा केन्द्रों में भ्रमण करेंगें “शिक्षा रथ”
मिल बांचे कार्यक्रम के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कराया पंजीयन

जिले के सभी बच्चों को शाला में प्रवेश कराकर गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना मुख्य लक्ष्य है, शिक्षक अपने अध्यापन से बच्चों में रूचि एवं स्वप्न देखने की जिज्ञासा पैदा करें तथा अभिवावकों में विश्वास का भाव पैदा करें. तभी अभिवावक बच्चों को शाला में नियमित रूप से समय पर भेजेंगे. यदि बच्चे को शिक्षक सुरुचिपूर्ण पढ़ाएंगे तो ड्राप आउट बच्चों की संख्या कम होगी. ये उद्गार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा डा. के.डी.त्रिपाठी नें “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत डा.बी.आर.अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किये.

कार्यक्रम में सरस्वती पूजन के पश्चात अतिथियों का स्वागत पुस्तक भेंट करके किया गया, यह तय किया गया की शिक्षा विभाग के सभी कार्यक्रमों में पुस्तक भेंट करके ही स्वागत किया जावे. स्वागत भाषण एवं संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए डा.आर. एस.तिवारी ने वर्ष 2017-18 शैक्षिक सत्र की प्राथमिकताओं को बताया. 15 से 21 जून के मध्य सभी शालाओं में सत्र 2017 में स्कूल रेडीनेस के लिए शाला भवन की स्वच्छता एवं साज-सज्जा, बाल केबीनेट, हम रिर्पोटर, बाल सभा, पालक संवाद, अपना परिचय, सुनो कहानी, हरियाली के रखवाले, नदी बचाएं-जीवन पाएं एवं चित्र बनाओ जैसी विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी करायी जावेंगी। गत शैक्षणिक वर्ष में शाला में सर्वाधिक उपस्थिति, कहानी उत्सव के चयनित छात्र-छात्राओं, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 24 जून को शाला स्तर पर बाल सभा कर सम्मानित भी किया जाएगा। शिक्षक एवं बच्चों की शाला में समय पर उपस्थिति एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा होगी. डा.तिवारी ने बताया की हरदा जिले की गुणवत्ता युक्त शिक्षा हेतु निम्न लक्ष्य रखे गयें हैं-1. प्रत्येक विकासखण्ड की एक प्राथमिक एवं एक माध्यमिक शाला आदर्श शाला के रूप में विकसित करना. 2. जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय एक-एक शाला को गोद लेकर 100 शालाओं में विशेष गुणवत्ता सुधार किया जाना. 3. प्रतिदिन शाला प्रारंभ होने के 10 मिनिट बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा कक्षाओं में कहानी सुनाना. 4.बच्चों को नियमित श्रुत लेखन एवं शुद्ध लेखन का अभ्यास कराना. 5. डाइट द्वारा तैयार प्रश्नपत्रों द्वारा बच्चों का मासिक मूल्यांकन किया जाना.

उक्त गतिविधियों के साथ साथ एक माह तक शालाओं में विशेष कक्षाओं का संचालन करते हुए पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति करायी जावे. दिनांक 28 एवं 29 जून को कक्षा 2 से 8 में अध्ययनरत सभी बच्चों का पूर्व सत्र के निर्धारित पाठ्यक्रम पर बेसलाइन टेस्ट लिया जाएगा एवं छात्रवार निर्धारित प्रपत्र में जानकारी संधारित की जाएगी। शालाओं में शिक्षकगण उन्हें आवंटित कक्षा एवं विषय के अनुसार बेसलाइन टेस्ट के परिणामों के आधार पर बच्चों की मूलभूत दक्षताओं में उन्नयन के लिए एक जुलाई से 30 जुलाई तक प्रतिदिन एक घण्टा विशेष कक्षाऍ लेंगे. इसके पश्चात दिनांक 3-5 अगस्त 17 को सभी विद्यालयों में एण्डलाइन टेस्ट कराया जायेगा.

कार्यक्रम में उपस्थित मनीष निषोद, उपाध्यक्ष जिला पंचायत हरदा ने अपने संबोधन में सभी जन प्रतिनिधियों एवं पालकों से आह्वान किया की वे स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत अपने बच्चों को शाला में प्रवेश दिलावें एवं नियमित रूप से शाला भेजें. उपाध्यक्ष नगर पालिका दीपक शर्मा ने कहा की अभियान में माता पिता एवं अभिवावकों के साथ साथ समुदाय के प्रत्येक सदस्यों के द्वारा अपनी भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए जिससे अच्छे परिणाम प्राप्त हों.

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को तिलक व फूलमाला से अभिनन्दन करते हुए पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा कम नामांकन वाली बसाहटों/ग्रामों में बच्चों के नामांकन कराये जाने एवं पालकों को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु हरी झंडी दिखाकर शिक्षा रथ को रवाना किया गया. मिल बांचे कार्यक्रम के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा.के.डी. त्रिपाठी ने अपना पंजीयन कराया एवं जिले के सभी नागरिकों से कार्यक्रम के अंतर्गत अपना पंजीयन कराने एवं ''प्रणाम पाठशाला : विद्यालय उपहार योजना'' अंतर्गत शाला सुविधाओं में भी सहयोगी बनने की अपील की.

जिले के टिमरनी एवं खिरकिया में विकासखण्ड स्तरीय प्रवेशोउत्सव कार्यक्रम का आयोजन जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि में बच्चों को तिलक लगाकर एवं पाठ्यपुस्तकें प्रदान करते हुए किया गया. साथ ही शिक्षा रथ को विभिन्न ग्रामों में भ्रमण हेतु रवाना किया गया.

कार्यक्रम में श्रीमती फुन्दा बाई जनपद अध्यक्ष हरदा, के.सी.जैन विधायक प्रतिनिधि हरदा, एस.एल.सोलंकी एस.डी.एम.हरदा, श्रीमती भावना दुबे जिला शिक्षाधिकारी, एल.एल.वर्मा सहायक संचालक सहित विभाग के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अमले के सदस्य   उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन सहायक परियोजना समन्वयक विवेक शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य डी.एस.रघुवंशी के द्वारा किया गया.

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक