सटोरियों की आई शामत ,सिराली हुआ सट्टा मुक्त : कंचन ठाकुर
पुलिस अधीक्षक हरदा आदित्य प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के मुताबिक टीम गठित की गई थी ! पुलिस स्टाफ की प्रथक - प्रथक टीम तैयार कर कस्बा सिराली के विभिन्न स्थानो पर दबिश देकर 4 सटोरियों को विवेचना में लिया गया ! मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई दिनों से सिराली में सट्टा संचालित हो रहा था ! अलग-अलग जगह निम्नानुसार है -
पुराना फारेस्ट ऑफिस के पास सिराली से अवैध रूप से सट्टा लिख रहे विजय पिता रामनारायण राजपूत उम्र 47 वर्ष निवासी सिराली के कब्जे से अंक लिखी सट्टा पर्ची एंव कुल 2700/- रूपये जप्त किये गये !
शंकर मंदिर के सामने सिराली से दिपक पिता महताब सिह राजपूत 28 वर्ष निवासी सिराली के कब्जे से सट्टा पर्ची 1360/- रूपये नगदी जप्त किये गये !
गॉधी चौक सिराली के पास से आशीष पिता राधेश्याम वर्मा 30 वर्ष निवासी कॉजी हाउस सिराली के कब्जे से सट्टा पर्ची 240/- रूपये नगदी जप्त किये गये !
नया बस स्टेण्ड सिराली से अनीश पिता हनिफ उम्र 38 वर्ष निवासी सिराली के कब्जे से सट्टा पर्ची 1470/- रूपये कुल 5,770 रुपए नगदी जप्त की आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 4क सट्टा अधिनियम का प्रथक - प्रथक पंजीवत कर विवेचना मे लिया गया !
Comments
Post a Comment