अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया !

योग दिवस मनाया
हरदा - तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व के साथ-साथ हरदा जिले में भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बुधवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास प्रसारित कार्यक्रम के साथ-साथ सम्पन्न हुआ। यहां कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ,एसपी श्री आदित्य प्रताप सिंह, योग संस्थानों के साधको, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो, विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओ और समाज के हर वर्ग के लोगों ने योग परम्परा को आगे बढ़ाने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के संदेश का प्रसारण भी हुआ। उल्लेखनीय है कि योग को 177 देशो ने सर्वसम्मति से मान्यता प्रदान की है और 21 जून 15 को विश्व का पहला योग दिवस मनाया गया।  सभी उपस्थित लोगो से योग के आसन - ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोण आसन, दंडआसन, ब्राज आसन, शिर्षासन और व्रतआसन का अभ्यास कराया। इन आसनो को करने से मनुष्य की रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाया जा सकता है, मनुष्य की पाचन शक्ति में सुधार होता है। श्वसन क्रिया में भी यह सहायक हैं। इन आसनो को करने से सरवाईकल की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह शरीर और मन को धैर्य रखने में सहायक है। इन आसनो को करने से तनाव व क्रोध से मुक्ति मिलती है और कमर दर्द को ठीक तथा रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। योगाभ्यास में पेट के बल लेटकर करने बाले आसन- मकरआसन, भुजंग आसन, सलभ आसन आदि का अभ्यास कराया गया। पेट के बल करने वाले आसनो से मनुष्य को तनाव से मुक्ति मिलती है, सायटिका की पीड़ा से उसे छुटकारा मिलता है और यह अभ्यास मन व शरीर को संतुलित बनाता है। योग प्रशिक्षकों ने कमर के बल लेटकर करने वाला आसन- सेतुबंध आसन और पवन गुप्तासन का भी अभ्यास उपस्थित लोगो से कराया। इन आसनो को नियमित रूप से करने से उदर के अंगो में तनाव कम होता है और यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है।कपाल भारती के तीन चक्रो का भी योगाभ्यास किया गया तथा प्रणायाम का भी अभ्यास किया गया, प्रणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ऋणमुद्रासन और श्वास मुद्रायाम का अभ्यास सामूहिक रूप से किया गया इनके अभ्यास से मन शांत रहता है और अंत में सभी योग करने वाले उपस्थित लोगो से मन में संकल्प लेने को कहा गया कि वे अपने को हमेशा शांत रखेगे और नमस्कार की मुद्रा के बाद योगाभ्यास का समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

घर घर जा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश : कतिया परिवार