युवती ने की सड़क पर मजनू की चप्पल से पिटाई

हरदा. शहर के प्रताप टॉकीज स्थित परशुराम चौक पर मंगलवार को एक युवती ने मजनू की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाया, वहीं कुछ ने उस पर अपने हाथ साफ कर लिए। युवक की पिटाई होने से सड़क पर जाम लग गया, लेकिन यहां पर ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक कर्मी तमाशबीन बनकर देखता रहा। कर्मचारी ने युवक को छुड़ाया तक नहीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परशुराम चौक के सामने स्थित अस्थायी बस स्टॉप पर ग्राम छोटीहरदा के एक युवक ने युवती से छेडख़ानी की। इस पर युवती ने उसकी कालर पकड़ ली और चप्पल से मारने लगी। यह नजारा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगभग १५ मिनट तक वह युवक की चप्पल से पिटाई करती रही। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन युवती उसकी धुनाई करती रही। बाद में कुछ युवकों ने जोश दिखाते हुए युवक को पीटना शुरू किया, जिसमें उसके कपड़े फट गए और वह उनके हाथ से छुटकर सिटी नर्सिंगहोम वाली गली में भाग गया। यहां पर एक युवक उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर कहीं ले गया।

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

कतिया समाज की बैठक 25 को .