शिवराज सरकार की वादाखिलाफी से आहत गुर्जर समाज के सब्र का बांध टूटा

हरदा :- लगातार मप्र की शिवराज सरकार की वादाखिलाफी से आहत गुर्जर समाज का सब्र का बांध अब टूट चुका है। दशहरा से दीपावली के बीच मप्र गुर्जर महासभा चरणवध बडा आंदोलन करेगी। इसका का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरदा विधायक डाॅॅॅ. रामकिशोर दोगने करेंगे। प्रदेश भर के किसान व गुर्जर समाज इस दौरान रेल राकेंगे एवं सड़क जाम करेंगे। इससे पहले दशहरा तक प्रदेश भर में गांव-गांव, घर-घर जाकर मप्र सरकार व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झूठ और वादाखिलाफी से गुर्जर महासभा के पदाधिकारी लोगों को अवगत कराएंगे।
  सेकंड स्टाफ स्थित गुर्जर भवन में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद संयुक्त पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष एवं हरदा विधायक डा रामकिशोर दोगने, संरक्षक सदस्य पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर एवं प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता हाकम सिंह गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से महासभा का प्रतिनिधिमंडल कई बार मिल चुका है, लेकिन सरकार ने महासभा की सात सूत्रीय मांगों को लेकर सिर्फ झूठ बोला है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास में 28 जुलाई 2016 को रूस्तम सिंह को मंत्री बनाए जाने पर गुर्जर महासभा ने शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया था तब मुख्यमंत्री ने मांगे पूरी करने का जिम्मा कैबिनेट मंत्री रूस्तम सिंह को सौंपा था। मांगे मानवाना तो दूर की बात है आज तक माननीय मंत्रीजी ने समाज को मुख्यमंत्री से मिलवाया तक नहीं है। श्री दोगने ने बताया कि गुर्जर महासभा पूरी तरह किसान आंदोलन का समर्थन करती है तथा मारे गए कृषकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस बीच महासभा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कैविनेट मंत्री रूस्तम सिंह से मांगों के संबंध में मिलने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर श्री दोगने ने प्रदश की नवीन कार्यकारिणी की घोषण कीँ
  किसानों पर दर्ज मुकदमे हो वापस
दोगने ने बताया कि मंदसौर समेत पूरे प्रदेश में दर्ज मुकदमे वापस होना चाहिए। साथ ही किसानों की कर्जमाफी समेत सभी मांगों को तत्काल पूरी की जाए।

यह है गुर्जरों की मांग -

हिमाचल और जम्मू कश्मीर की तर्ज पर मप्र में भी गुर्जरों की एसटी का दर्जा दिया जाए। राजस्थान की तरह मप्र श्री भगवान देवनारायण बोर्ड का गठन हो जिसका अध्यक्ष भी गुर्जर समाज से हो। गुर्जर बाहुल्य जिलों में मंगल भवन एवं छात्रावास के लिए जमीन आवंटित की जाए। गुर्जर समाज के महापुरूष पन्ना धाय, स्व राजेश पायलट, पूर्व विधायक नन्हेलाल पटेल, शतायु सम्मान से सम्मानित दिव्य पुरूष 125 वर्षीय परसराम गुर्जर के नाम पर पार्कों एवं सड़कों का नामकरण किया जाए। भोपाल के गुर्जर भवन की लीज का नवीनीकरण किया जाए। ग्वालियर में आवंटित जमीन पर विद्युत मंडल का कार्यालय बन गया उसे वापस दिलाई जाए। श्री देवनारायण मंदिरों में लगी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जाए।
गुर्जर महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में भोपाल के जिला अध्यक्ष प्रतापसिंह गुर्जर, अमरसिंह माबई, रमेश गुर्जर, श्री पाटिल साहब, ज्ञान सिंह गुर्जर, ओम पटैैल दर्शन गुर्जर समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थें

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

घर घर जा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश : कतिया परिवार