वृक्षारोपण कर श्रृद्धा की हरी चुनरिया चढ़ाने में अपना योगदान देने का कलेक्टर का आव्हान
वृक्षारोपण कर श्रृद्धा की हरी चुनरिया चढ़ाने में अपना योगदान देने का कलेक्टर का आव्हान
हरदा 28 जून 17/कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले वासियों से नर्मदा नदी के तटों पर वृक्षारोपण कर श्रृद्धा की हरी चुनरिया चढ़ाने में अपना योगदान देने का आव्हान किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि घर आंगन,शाला परिसर,कार्यालय परिसर,सार्वजनिक भूमि जहां भी सुविधा जनक तरीके से वृक्षारोपण संभव हो करें।पौधो की व्यवस्था के लिए स्थानीय निकायों अथवा ग्राम पंचायतों से संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि 02 जुलाई को मॉ नर्मदा बेसिन के 24 जिलों में 6 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें हरदा जिले में 47 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है । 44 लाख पौधो की व्यवस्था हो चुकी है । शेष बचे तीन लाख पौधों की व्यवस्था स्थानीय नर्सरी से की गई है। कलेक्टर ने बताया कि गांव-गांव में गड्ढे खोदे जा रहे हैं। अभी तक 43.5 लारव गड्ढे खोदे जा चुके है। शेष बचे गड्ढे भी दो दिवस में खोदे जाएगों।वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित स्थलों का चिन्हांकन कर लिया गया है। निजी भूमि पर वृक्षारोपण की स्थिति में भूमि धारकों की ग्राम वार सूची तैयार की गई है। सूची में भूमि धारकों का नाम, भूमि का खसरा नम्बर, रकबा, पौधों की संख्या एवं किस प्रजाति के पौधे लगाना चाहते हैं, इसकी जानकारी है।
कलेक्टर ने बताया कि पौधे जिन रोपणियों से प्राप्त किये जा रहे हैं उनका चिन्हांकन कर पौधों की परिवहन व्यवस्था की गई है। प्रत्येक गांव के लिए निर्धारित संख्या में पौधों का परिवहन कराकर गांव में पानी की उपलब्धता वाले स्थान पर रखवाये जा रहे हैं। गड्डों से निकली मिट्टी में खाद, रोपण दिवस के दो दिन पूर्व तैयार किया जाएगा। रोपण दिवस को प्रत्येक रोपण स्थल पर लगाये जा रहे पौधों की जानकारी मोबाइल के माध्यम से विकासखण्ड, जिला स्तर एवं भोपाल मुख्यालय पर निर्धारित समय सीमा में पहुंचाई जाएगी।
लगभग 95 हजार लोग मोबीलाईज
लगभग 19 हजार लोगो का पंजीयन
जिले में 02 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण के लिए अब तक लगभग 95 हजार लोगों का मोबीलाईनेशन और लगभग 19 हजार लोगों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन का सिलसिला अभी चल रहा है। पंजीयन कराने वालों में जिले के आम जन, जनप्रतिनिधि, अनेक शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों तथा शासकीय सेवक शामिल है। कलेक्टर ने सभी व्यक्तियों से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में http://www.namamidevinarmade.mp.gov.in/plantation.aspx ; पर पंजीयन कराकर इस पवित्र कार्य में सहभागी बनें।
प्रशिक्षण जारी
2 जुलाई को प्रदेश में 6 करोड़ पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया जायेगा। पौधारोपण के साथ-साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिये जो दिशा-निर्देश हैं, उसके अनुरुप भी कार्य किया जायेगा। कलेक्टर के निर्देशन में पौधारोपण कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में स्टुवर्ड एवं गवाहों के कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियॉं दी जा रही है, कैसे कार्य करना है, इसके संबंध में बताया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर बता रहे है कि इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पौधारोपण का कार्य किया जायेगा। जो प्रपत्र दिये गये हैं, उन निर्धारित प्रपत्रों में मांगी गई जानकारी भरी जाये और उसमें काट-छाट ना की जाये। जो जानकारी मांगी गई है, वह पूर्ण रुप से भरी जाये। अनुशासन के साथ यह कार्य करना है। प्रशिक्षण में वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके साथ-साथ स्टुवर्ड एवं गवाह का कार्य क्या होगा, उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है।
जिले में 1532 स्टूवर्ड और 2869 गवाह बनाए गए हैं।
Comments
Post a Comment