जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शहीद किसानो को श्रद्धांजलि अर्पित की!

जमना जैसानी फाउंडेशन ने शहीद किसानों को मोमबती जलाकर अर्पित की श्रद्धाजंलि
घंटाघर चोक हरदा पर जैसानी फाउंडेशन सहित व्यापारी किसान  युवाओ ने मोमबती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।फाउंडेशन के सदस्य शान्तिकुमार जैसानी ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है और शांति पूर्ण आंदोलन कर रहा है ,मंदसौर गोली कांड में बेकसूर किसानों पर गोली चलाई गई और उसमें 7 किसानों की मौत हो गई है।जैसानी ने कहा कि किसान अन्नदाता है और वह खेत में काम करना चाहता है पर आमदानी नही होने से फसल खराव होने से कर्ज में दबता चला जा रहा हैं।किसान रोड पर आंदोलन कर रहा है इस पर सरकार को तत्काल किसानों से बात कर इसका हल निकालना चाहिए।जैसानी ने कहा कि किसानों हमेशा से ही देश को आगे बढ़ाने और प्रगति की और ले जाने वाली सोच पर चलता है और चलता रहेगा।किसान की हालत विगत 5 सालो में कुछ ज्यादा ही खराब हो गई है और इसका मुख्यकारण है प्रक्रति और फसल का उचित दाम नही मिलना।लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था जय जवान और जय किसान और यह दोनों स्वर्णीयम देश के भविष्य है।इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद किसानों को याद किया गया।श्रद्धांजलि अर्पित करते समय वेदु पाराशर, ब्रज पटेल छिड़गांव ,कबूतर काका,शुभम सुरमा,राजकुमार झुर्रियां,अजय सराफ,सौरभ काशिव, मादिक रुणवाल, राजा,आशीष यादव,सहित अनेक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

कतिया समाज की बैठक 25 को .