बनोठ का तबादला , अनय द्विवेदी होंगे नवागत हरदा कलेक्टर...!

हरदा। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का आईएएस ट्रांसफर सूची में नाम है ! बता दे श्री बनोठ के आदेश निरस्त होने पर शासन द्वारा बुधवार को जारी आईएएस की ट्रांसफर सूची में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का नाम भी शामिल है। उन्हें उप सचिव बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी को जिले की कमान सौंपी गई है। द्विवेदी 2010 बैच के आईएएस हैं। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री कमल पटेल द्वारा नर्मदा में अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाए जाने के दौरान उन्होंने कलेक्टर बनोठ को भी घेरा था। इसी बीच कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बनोठ ने पटेल के बेटे तथा खिरकिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुदीप पटेल के खिलाफ चल रहे प्रकरण का निपटारा करते हुए जिलाबदर संबंधी आदेश जारी किए थे। पूर्व मंत्री ने कलेक्टर बनोठ को हटवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। जिलाबदर के आदेश जारी करने के अगले ही दिन कलेक्टर बनोठ का तबादला कर दिया गया। हालांकि तीन दिन बाद ही यह आदेश निरस्त भी हो गया। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि बनोठ जिले में लंबी पारी खेलेंगे, लेकिन बुधवार को उनका तबादला कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

घर घर जा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश : कतिया परिवार