घर-घर जाकर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश : कतिया गौरव परिवार
अभियान-
विश्वमित्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी लोगों को घर घर जा कर दे रही पौधे , 20 जून तक चलेगा अभियान..
विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुए पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत विश्वमित्र सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा हरदा में अखिलेश बिल्लोरे ने बताया कि लोगों के घर-घर जाकर पौधे दिए जा रहे हैं औरों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने और पेड़ बढ़ने तक देखभाल करने के संकल्प पत्र भी भरवाया जा रहे हैं ! पर्यावरण सहेजने का वह सामूहिक प्रयास 20 जून तक चलेगा ! इस मौके पर सभी सहयोगी वह अभियान में सभी सहयोगी बनने वाले लोगों को समिति प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी ! कतिया समाज के रामलालजी बडनेरे , रामकृष्ण लोमारे , भागीरथ गुर्जरभोज , टी एल बिल्लोरे , तुकाराम बिल्लोरे के नेतृत्व में सोसाइटी के सचिव अनिल भंवरे , , हुकुम बिल्लोरे, अखिलेश बिल्लोरे ,नितेश बिल्लोरे , पूर्व पार्षद खिड़कियां रामलाल भंवरे , जगदीश धार्मिक पार्षद खिड़कियां ,अर्जुन सेजकर , रविशंकर नागले , रामशंकर भंवरे सेवानिवृत्त वन विभाग , रामअवतार भंवरे नगरपालिका कर्मचारी , भगवान दीन मालवी , रितेश बिल्लोरे ,लीलाधर नागले आदि सामाजिक लोगों के अथक प्रयास से खिड़कियां के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे इस दौरान घर घर दस्तक दी ! इसके बाद संबंधित परिवारों को समिति की ओर से पौधा भेंट किया गया जिससे पेड़ बनने तक की हर तरह से देखभाल करने की परिवार की जवाबदारी दी गई ! परिवारों से यह भी आग्रह किया गया यदि घर में जगह हो तो परिसर में ही इन पौधों को रोपे जिससे उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा हो सके ! कैंपस में जगह उपलब्ध ना होने पर सामने पौधे लगाए तो नगर पालिका के सहयोग से या अन्य स्तर पर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाएं ! जिससे सभी पौधे पेड़ बन सके हमारे आस-पास हरियाली का दायरा बढ़ सकें ! सदस्यों ने बताया हरदा , खिरकिया के अलावा होशंगाबाद में भी समिति यह अभियान चला रही है ! इसमें हरदा , खिरकिया में हुकुम बिल्लोरे , अखिलेश बिल्लोरे , नितेश बिल्लोरे तुकाराम बिल्लोरे , मोहनलाल लखोरे सुनील चोरे , अशोक सातनकर आगे बढ़ा रहे हैं ! समिति में नौकरी पेशा व कामकाजी युवा भी है जो इसके लिए अलग से रोज समय निकाल रहे हैं जिससे अभियान को सार्थक बनाया जा सके !
प्रेरणा सुरक्षा के लिए भराए संकल्प पत्र-
कतिया गौरव परिवार द्वारा हरदा में हुकुम बिल्लोरे , अखिलेश बिल्लोरे , नितेश बिल्लोरे , मोहनलाल लखोरे ,सुनील चोरे कमलेश सेजकर एडवोकेट पखवाड़े के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है औरों को भी पौधारोपण के लिए अनिवार्य रूप से प्रेरित करने का संकल्प दिलाया जा रहा है ! इसके अलावा पौधे रोपे जानेवाले को देखभाल का भी संकल्प पत्र भरा जा रहा है ! लोगों से उनके जन्मदिन , शादी की सालगिरह, परिजनों की स्मृति व अन्य मौके पर यादगार बनाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने के लिए जागरुक किया जा रहा है ! 20 जून को आयोजन के समापन मौके पर अभियान की समीक्षा कर सभी को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे !
Comments
Post a Comment