कार्यालय के निरीक्षण किए संभागायुक्त ने
हरदा - नर्मदापुरम संभागायुक्त श्री उमाकांत उमराव हरदा कलेक्टर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान बोले लिपिकों को उनके कार्य का प्रशिक्षण दें,फिर परीक्षा लें। निर्धारित अंक तक नहीं पहुचने वालों को एक और मौका देकर सुधार की गुंजाइश देखें।अन्यथा कार्यवाही हो।कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ साथ थे।संभागायुक्त ने फाइलो की रेण्डमली जांच की।फाइल मूवमेन्ट देखा।रेवन्यू रिकवरी सर्टिफिकेट की जानकारी लेने के साथ वसूली की प्रक्रिया पूछी।कहा कि जिले की जनसंख्या,खाते धारकों की संख्या,जमीन खरीद फरोख्त की रजिस्ट्रियां और मृत्युसंख्या आदि से संभावित नामांतरण,बटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का आंकलन करें।फिर देखें कि धरातल पर क्या स्थिति है।श्री उमराव ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सर्वप्रथम कलेक्टर कार्यालय की सामान्य जानकारी प्राप्त की और फिर रीडर,पंजीयन,भू अभिलेख कार्यालय एवं कलेक्टर तथा एडीएम कोर्ट पहुंचकर वहां की कार्य व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से भी उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment