बेरोजगार युवाओं के लिए हुआ रोजगार मेले का आयोजन !

हरदा / सिराली  - दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत खिरकिया  के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन सिराली में बुधवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया  ! रोजगार मेले में 256 युवक / युवतियों ने पंजीयन कराया ! जिसमें 64 युवक / युक्तियों का कंपनियों में चयन किया गया ! आर. से.टी. के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए 47 लोगों ने पंजीयन एवं स्वरोजगार योजना हेतु 84 पंजीयन हुए ! रोजगार मेले में नव किसान बायो प्लांटेड लिमिटेड भोपाल , सेल मैन्युफैक्चरिंग मैहतवाडा सीहोर , शिवशक्ति इंदौर ,  वर्द्धमान केवरिम्स बुधनी , कूलोदेव टेक्नोपैक प्राइवेट लिमिटेड गुजरात सहित हरदा से खादी ग्राम उद्योग मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना आदि उपस्थित थे ! मेले में जनपद पंचायत के अध्यक्ष जगदीश सोलंकी जी ने युवाओं को मेले से होने वाले लाभ एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं मार्गदर्शन दिया  ! आजीविका मिशन जिला पंचायत हरदा से जिला प्रबंधक रोजगार एवं कौशल उन्नयन सुश्री रीना भगोरे जी ने रोजगार, आरसेटी प्रशिक्षण स्वरोजगार योजना व प्रोजेक्ट लाइफ आदि शासन की योजनाओं के बारे में युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया ! आजीविका मिशन जनपद पंचायत खिरकिया से ब्लॉक प्रबंधक से छोटे लाल चौधरी , नीरज द्विवेदी , नारायण प्रसाद पटेल , दुर्गा प्रसाद नागर , नीरज मालवीय ब्लाक की समस्त टीम उपस्थित रही !

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक