बच्चों के बीच मनाया अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति ने प्रवेश उत्सव
हरदा /चारवा - प्रवेश उत्सव अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों के बीच मनाया गया ! प्रवेश उत्सव के द्वारा सभी बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए कहा गया साथ ही समिति के द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट एवं पेन बांटे गए ! समिति के द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चे स्कूल नहीं आते उन्हें स्कूल तक लाने का कार्य किया जाएगा ! स्कूलों में उपहार योजना के अंतर्गत स्कूलों मेंजन सहयोग के माध्यम से आवश्यक चीजें भी उपलब्ध कराई जाएगी ! साथ ही सभी स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं आते स्कूलनियमित भेजने का कार्य भी किया जायेगा ! समिति के द्वारा जुलाई माह में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली जाएगी सभी स्कूलों में समिति समय-समय पर अपनी सेवाएं देगी ! इस कार्यक्रम में सभी स्कूलों की शिक्षिकाएं एवं अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति जिला अध्यक्ष संजय गंगराडे , पवन जी बघेला , सदस्य ओम जी राठौर महासचिव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे !
Comments
Post a Comment