कांग्रेस नेताओ ने कराया रोजा इफ्तार .!

कांग्रेस नेताओ ने कराया रोजा इफ्तार

हरदा / सिराली - पवित्र रमजान महीने में मुस्लिम भाई पिछले एक माह से रोजा रखकर  खुदा की इबादत कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के महिला पुरुष और बच्चे भी प्रतिदिन रोजा रखकर अपने खुदा की इबादत में लीन है। हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल सिराली में दोनों समुदाय के लोगो मे आपसी प्रेम और भाईचारा देखते ही बनता है। हिन्दुओ के त्योहार पर मुस्लिम भाई जगह जगह स्टाल लगाकर उनका स्वागत करते है। इसी प्रकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नेता उमेश पाटिल व मुकेश वर्मा पिछले कई बर्षो से सिराली की मस्जिदों में जाकर रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होकर रोजा खुलवाते है। और उनको गले मिलकर पवित्र रमज़ान माह की मुबारक बाद देते है। शुक्रबार को भी शाम 7 बजकर 22 मिनिट पर नगर की रानी पूरा मंडी छोटी मस्जिद में पहुचकर रोजा इफ्तार में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस नेता उमेश पाटिल , मुकेश वर्मा ,भागवत सिंह , मोहन गुर्जर , रामविलास लखोरे जाड़ू सहित मुस्लिम समाज के लोग उपस्तिथ थे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा मोर्चा द्वारा जितेंद्र वर्मा को 24 हवर्स टुडे न्यूज़ चैनल के मध्य्प्रदेश हेड बनने पर दी गई शुभकामनाएं ओर बधाई !

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

रद्धि-सिद्धि के दाता गौरीपुत्र श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ की स्थापना