" स्कूल चले हम "अभियान के अंतर्गत माला पहनाकर किया जाएगा प्रवेशोत्सव ..

जिले में " स्कूल चले हम " अभियान के अंतर्गत आज से होगा  प्रवेशोत्सव तिलक एवं माला पहनाकर किया जाएगा बच्चों का स्वागत !  स्कूल चले हम का द्वितीय चरण प्रारंभ जिले में 15 से 23 जून 2017 तक शिक्षा रथ चलेगा तथा इसी दिनांक से ही होगा  " मिल बांचे " का पंजीयन ! जैसा कि आपको ज्ञात है कि 15 जून  से समस्त स्कूल खुल रहे हैं ! सत्र के प्रथम दिवस जिला स्तर , ब्लॉक स्तर एवं शाला स्तर पर प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा ! उस दिन स्कूल में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा माला भी पहनाई  जाएगी  ! इस दिन साला में बच्चों को विशेष भोजन भी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं ! जिला स्तर पर प्रवेशोत्सव पर कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय हरदा  में प्रातः 11 बजे से जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मनाया जाएगा ! इसी प्रकार खिरकिया व टिमरनी में भी आयोजित होगा !

शाला स्तर में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ 15 जून  से प्रारंभ होगा सात दिवस तक निरंतर चलता रहेगा इसके अंतर्गत खेलकूद , सांस्कृतिक चित्रकारी , नाटक मंचन तथा कथावाचन , पर्यावरण संरक्षण , प्रभात फेरी अभियान तथा पलकों से संवाद के कार्यक्रम आयोजित कर शाला में रुचि का वातावरण एवं अच्छा माहौल बनाया जाएगा  !

इस संबंध में जनशिक्षक , प्राचार्य , बी.ई ओ. , बी .आर. सी. सी. , बी. ए. सी. को जानकारी दी गई है !  गत वर्ष मिल बांचे अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा समाज सेवा के द्वारा विद्यालय में जाकर पढ़ाया गया तथा इस समय अभियान में समाज के सभी वर्ग ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी ! जिसको देखकर शासन ने निर्णय लिया  कि सत्र 17 - 18 में मिल बांचे कार्यक्रम को दो बार किया जाएगा ! मिल बांचे कार्यक्रम के प्रथम चरण में कल दिनांक 15 जून से वेबसाइट www.schoolchalehum.mp.gov.in पर पंजीयन हो जाएगा ! अतः सभी अपने पंजीयन किसी भी एक विद्यालय में अवश्य कराएं !

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र हरदा - आर. एस. तिवारी

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक