कराटे कोच निलेश सेन फैला रहे अश्लीलता , तत्काल हटाया जाए
गुरुवार को कराते खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम , अपर कलेक्टर बाबूलाल कोचले को ज्ञापन देकर निलेश सेन (कराते कोच) जो कि शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय हरदा में अतिथि विद्वान के पद पर कराते कोच के रूप में पदस्थ हैं ! जिसके द्वारा कालेज की छात्राओं को कराटे सिखाने का कार्य करता है ! उनके ग्रुप में केवल छात्राएं है छात्रों को कोई प्रवेश नहीं दिया जाता क्यों ? निलेश सेन द्वारा छात्राओं का शारीरिक एवं आर्थिक रुप से शोषण किया जा रहा है और इसका किसी छात्रा द्वारा विरोध किया जाता है तो निलेश सेन द्वारा उसे ग्रुप से हटाने की धमकी दी जाती है ! जिससे छात्राएं एवं उनके खिलाफ बोल नहीं पाती निलेश सेन कॉलेज परिसर में अवैध गतिविधियों का अड्डा बना रखा है ! यह की कुछ समय पूर्व कालेज की छात्राओं को कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीलेश सेन द्वारा बाहर ले जाया गया ! जहां निलेश सेन द्वारा छात्राओं के साथ अर्धनग्न कपड़ों के साथ अश्लील फोटो खिंचवाई गई ! जिससे कोच की गरिमा खत्म हो रही है और छात्राओं के साथ इस प्रकार की अश्लील फोटो खिंचवाई जाने से छात्राओं के मान-सम्मान एवं भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और वॉट्सऐप एव फेसबुक पर फोटो वायरल हुई है !
उचित कार्यवाही की मांग -
अतः श्रीमान से निवेदन है कि निलेश सेन कराटे कोच द्वारा कपड़ों के साथ फोटो निकाला है वह वॉट्सऐप फेसबुक पर इसका वायरल होना बहुत ही निंदनीय कार्य किया गया ! जिससे छात्राओं के मान सम्मान पर गलत प्रभाव पड़ता है और कोच की गरिमा भी खत्म होती है ! उसकी एक प्रति खेल एवं युवा कल्याण विभाग , शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय एवं जिला शिक्षा कार्यालय को भी शिकायत पत्र देकर मांग की है कि निलेश सेन के खिलाफ उचित कार्यवाही पर कॉलेज परिसर अतिथि विद्वान के पद से हटाया जाए वह कराटे सेंटर को भी हटाया जाए !
Comments
Post a Comment