व्रक्षारोपण के महाभियान में ग्राम पंचायत पलासनेर ने 3000 पौधे रोपित किए !

व्रक्षारोपण के महाभियान में ग्राम पंचायत पलासनेर ने 3000 पौधे रोपित किए !

हरदा - वृक्षारोपण के इस महाभियान में हरदा जिले में 47 लाख पौधे रोपित कर अपना लक्ष्य सभी जगहों पर व्यापकता से दिखाया गया ! 2 जुलाई के दिन पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा दिन था ! हरदा जिले में हर जगह गांव , कस्बा ,थाना , स्कूल-कॉलेज परिसरों में सभी जगहों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों ने सोशल मीडिया के द्वारा व्यापकता से वृक्षारोपण कर दिखाया ! मीडिया से अखिलेश बिल्लोरे ने बताया कि ग्राम पलासनेर में 3000 पौधे रोपित हुए जिसमें 400 पौधे खंडवा रोड पर वही नवनिर्माणीकरण रोड पलासनेर से गांगला मार्ग पर  400 पौधे रोपित किए गए ! किसानों को पौधे रोपित करने के लिए 1864  पौधों का वितरण किया गया ! ग्राम पंचायत में पौधारोपण रोपण के लिए 50 मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य का निर्वाहन किया गया तथा समय ज्यादा होने पर पंचायत के द्वारा सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई ! पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सभी ने अपना दायित्व व्यापकता से निभाते हुए सुबह 7:00 बजे से कार्यरत रहकर किया ! जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच रामविलास गुर्जर , सचिव रामदास गौर , सहायक सचिव रजनी बिल्लोरे , आशा कार्यकर्ता सुनीता वानखेडे , जनपद पंचायत से ए.के. विजयकर वही रोलगांव  विटनेस से उपस्थित नवीनचंद्र कुल्हारे , श्रीमती मालती पालीवाल , आशा कार्यकर्ता अनीताबाई केवट ,  लखनलाल तेकाम , निर्मला मिश्रा ,राकेश राजपूत, योगेश बिल्लोरे उपस्थित थे ! ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सभी ग्रामीणों की भागीदारी रही !

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक