'नवकुंवर' बाल पत्रिका का विमोचन प्रभारी मंत्री ने किया..!
प्रभारी मंत्री ने किया बाल पत्रिका नवकुंवर हरदा का विमोचन..!
हरदा - जिला शिक्षा केंद्र द्वारा जिले के प्राथमिक माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों मैं प्रस्तुत की गई रचनाओं को संकलित कर बाल पत्रिका नबकुंवर हरदा मैं प्रकाशित की गई ! जिसका विमोचन जिले के प्रभारी मंत्री श्री लालसिंह आर्य ,पर्यटन पर्यावरण तपन भूमिक ,पूर्व मंत्री कमल पटेल , जिला अध्यक्ष भाजपा अमर सिंह मीणा , कलेक्टर महोदय अनय द्धिवेदी , एसपी आदित्य प्रताप सिंह , एएसपी हेमलता कुरील ,जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के डी त्रिपाठी एव बी एल कोचले द्वारा महा वृक्षारोपण कार्यक्रम अबगांव कला में उपस्थित नागरिकों एवं शासकीय सेवक की उपस्थिति में बाल पत्रिका नबकुंवर विमोचन किया गया ! यह पत्रिका हरदा जिले की समस्त 825 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भेजी जावेगी जिसे पुस्तकालय का हिस्सा बनाया जावेगा ! इसका मुख्य उद्देश्य डॉक्टर आर एस तिवारी ने बताया कि शालाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओ मैं लेखन वह अभिव्यक्ति कौशल नीव का पत्थर साबित होगी ! इस सत्र 2017 व 18 में भी बाल पत्रिका नबकुंबर प्रकाशित की जाएगी ! जिला शिक्षा केंद्र से विवेक शर्मा ,शिवनारायण भाटी , हेमंत गौर ,मुकेश शर्मा ,बीआरसी केवट ,BSC रामराज , राजेंद्र रघुवंशी एवं जन शिक्षक आदि उपस्थित थे !
Comments
Post a Comment