बड़ी हुई फीस के खिलाफ महाविद्यालय में लामबंद हुए छात्र
बड़ी हुई फीस के खिलाफ महाविद्यालय में लामबंद हुए छात्र
ज्ञापन देकर उग्र आन्दोलन की दी चेतावनी
टिमरनी- नगर के शासकीय महाविद्यालय में महाविद्यालय प्रशासन एवं जनभागीदारी समिति ने छात्रों की फीस में 1 हजार रूपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके विरोध में एनएसयूआई द्वारा सोमवार को कालेज प्राचार्य आरके पाटिल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नए सत्र में ऐसे कोई भी अन्य नए विषय संचालित नहीं हो रहे। सब विषय पूर्व वाले ही है। ऐसे में कक्षा विषय पर अतिरिक्त फीस लेना उचित नही है।
3 दिन के अंदर अगर महाविद्यालय प्रशासन एवं जनभागीदारी समिति द्वारा बड़ी हुई फीस को वापस नही लिया गया और जिन छात्रों से बड़ी फीस ली है उन्हें वापस नही की तो एनएसयूआई द्वारा सड़कों पर उतर कर नगर में उग्र आन्दोलन करेगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। एवं वर्तमान में महाविद्यालय द्वारा जो फीस ली जाती है वो यूनियन बैंक के माध्यम से ली जा रही है। जिसके कारण विद्यार्थीयों को महाविद्यालय से 3 से 4 किलोमीटर पैदल आना जाना पड़ता है। जिससे विद्यार्थीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन की मांग है कि छात्रों से फीस महाविद्यालय परिषर में ही ली जाए।
ज्ञापन देने वालो में शैंकी उपाध्याय, देवेन्द भाटी, पंकज खंडेरिया,विशाल, अभिषेक शर्मा,हिमांशु कौशल, मिलन,उदित, आकाश,प्रवीण कुशवाह, अतुल धुर्वे, विकास इवने आदि मौजूद थे ।
Comments
Post a Comment