प्रो-कबड्डी में एम्पायरिंग करते नज़र आएंगे अरुण राजपूत
प्रो-कबड्डी में एम्पायरिंग करते नज़र आएंगे अरुण राजपूत
प्रदेश वॉच हरदा - जिले के वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी और करीबी गाँव नयागांव के पूर्व सरपंच अरुण राजपूत जल्द ही स्टार स्पोर्ट पर लाइव आने बाली प्रो कबड्डी में एम्पायरिंग करते नजर आएंगे । अरुण राजपूत का चयन प्रो कबड्डी में एम्पायरिंग के लिए हुआ है । वो इससे पहले विशाखापटनम में हुए एशियन गेम्स में भी एम्पायरिंग करचुके है और नेशनल लेबल के बहुत बड़े खिलाड़ी है वो 19 जुलाई को इंदौर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे । गौरतलब है की प्रो कबड्डी का ये पांचवा सीजन है ओर 28 जुलाई से हैदरावाद से प्रो कबड्डी के पांचवे सीजन की शुरुआत हो रही है । इस बार प्रो कबड्डी में चार टीमों की बढ़ोतरी हुई है । मध्यप्रदेश कबड्डी फेडरेश के सचिव एसके लक्कड़ ने बताया कि 28 जुलाई से शुरू हो रहे प्रो कबड्डी में आठ से बढ़कर 12 टीम भाग ले रही है । उन्होंने बताया कि हरदा के अरुण कुमार राजपूत का प्रो कबड्डी में एम्पायरिंग के लिए चयन हुआ है । मैच करीब एक महीने देश भर के अलग अलग इनडोर स्टडियम में आईपीएल की तर्ज पर खेले जाएंगे । गौरतलब है कि कबड्डी को बढ़ावा देने के उद्देश से क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ओर सिने स्टार बिग बी अमिताप बच्चन ने भी प्रो कबड्डी में एक-एक टीम खरीद रखी है ।
Comments
Post a Comment