भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ 'आप' यूथ विंग करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव !

भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ आप यूथ विंग 17 सितंबर को करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव

प्रदेश वॉच हरदा - व्यापम घोटाले में शामिल लोगों और उनसे जुड़े गवाहों की प्रदेश में लगातार मौतें हो रही है | हाल ही में मुरैना जिले के प्रवीण यादव ने आत्महत्या कर ली जिसकी आज जबलपुर हाईकोर्ट में व्यापम घोटाले से जुड़े मुद्दे पर पेशी होनी थी | इस मुद्दे को लेकर आप की प्रदेश यूथ विंग ने राष्ट्रीय प्रभारी वंदना सिंह के नेतृत्व में आज राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आंदोलन का आगाज किया | आंदोलन में हरदा आम आदमी पार्टी से शंकर राजपूत, राजेन्द्र मालवीया, शिवपाल सिंह राजपूत, जाड़ू विश्नोई, अमित विश्वकर्मा व साथी शामिल हुए |

जानकारी देते हुए राजेन्द्र मालवीया ने बताया कि 
मध्य प्रदेश सरकार ने सर्वप्रथम व्यापम घोटाले को लेकर SIT बनायी लेकिन जाँच में कईं खामियों के कारण और प्रदेश के युवाओं की निष्पक्ष जाँच की मांग पर जाँच को CBI को दे दिया, इसके बावजूद व्यापम घोटाले से सम्बंधित लोगों की हत्यायें नही रुक रही है | प्रदेश के युवाओं का मानना है कि व्यापम घोटाले में जानबूझकर ये लीपापोती की जा रही है ताकि घोटाले से जुड़े नेताओं को बचाया जा सके जो अपनी पहुँच लगाकर CBI जाँच को प्रभावित कर रहे हैं |

युवा रोजगार अधिकार आंदोलन तथा व्यापम घोटाले को लेकर आप यूथ विंग 17 सितंबर को सीएम हाउस का घेराव करेगी | साथ ही युवाओं ने सरकार से माँग की है कि
1. व्यापम घोटाले की जाँच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जाए जिससे व्यापम घोटाले में शामिल असली लोगों को जेल की सलाखों तक पहुँचाया जा सके |
2. व्यापम से जुड़े सभी गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाय क्योंकि लगातार हो रही मौतों की वजह से सभी गवाह डरे हुए है |
3. निश्चित समय सीमा में जाँच पूरी कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए |
प्रदेश भर में जिला व सेक्टर स्तर पर युवाओं को इस आंदोलन में शामिल करने हेतु अभियान चलाया जाएगा |

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

कतिया समाज की बैठक 25 को .