पहला ''पत्रकार मिलन समारोह'' हरदा जिले में हुआ संपन्न !
पहला ''पत्रकार मिलन समारोह'' हरदा जिले में हुआ संपन्न !
हरदा - जिले में रविवार को होटल बगीयाँ में मुकेश दुबे जी के द्वारा जिले के पत्रकारो के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया ! पत्रकार मिलन समारोह के साथ - साथ सभी पत्रकार साथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई जिसमें हरदा जिले के सभी अखबारों के संपादक , जिला ब्यूरो , तहसील संवाददाता मौजूद रहे और हरदा, खिरकियाँ, टिमरनी ,सिराली, हंडिया सहित हरदा जिले के पत्रकार उपस्थित हुए ! इस मौके पर पत्रकारो के द्वारा अपने अपने अनुभव और विचारो को अपने पत्रकार साथियो के साथ साझा किये गए ! पत्रकारों की जिंदगी पर प्रकाश डाला गया और जिले मैं भ्रष्टाचारी , लेटलतीफी, घूसखोरी ,लूट-खसोट आदि को उजागर करके जनता के सामने लाने का प्रण लिया तथा अपनी कलम की ताकत को सभी के द्वारा साझा किया गया एवं और मजबूत करने की बात कही तथा सभी को एकजुट रहने पर विचार विमर्श किया गया और साथ ही हर महीने इसी प्रकार जिले में हो रही वारदात , जिले में बढ़ते अपराधों और जनहित मुद्दों तथा भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला जाएगा ! इस अवसर पर मुकेश दुबे, शांति कुमार जेसानी , प्रदीप शर्मा , शैलेन्द्र शुक्ला , अखिलेश पाराशर , अखिलेश बिल्लोरे ,मदिक रूनवाल , सुरेश बादर , रितेश त्यागी , विशाल तिवारी , बृजेश रिछारिया , फयाज खान , गोलू मंसूरी, भगवान सेन ,राकेश खरका, नारायण नामदेव, मोहन गुर्जर , अरसाईद खान, शेख अफरोज, रोहित तिवारी, अंकुश विश्वकर्मा, शिवपाल (पिंकू) राजपूत सहित हरदा जिले के सभी पत्रकार उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment