किसान संदेश यात्रा का समापन
किसान संदेश यात्रा का समापन
टिमरनी- भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 27 जून से गांव गांव किसान संदेश यात्रा निकाली जा रही थी। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मप्र व केन्द्र सरकार की किसान हितेशी योजनाओं को किसानों को बताकर उन्हें खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिसका समापन गुरूवार को रहटगांव के पर्यावरण भवन में किया गया। त्पश्चात विधानसभा के तीनों मंडलो के यात्रा संयोजकों द्वारा यात्रा के अनुभव बताये गए। विधानसभा के यात्रा प्रभारी विजय सिंह सावनेर ने दस दिवसीय यात्रा के अनुभव के दौरान सांसद श्रीमति ज्योती धुर्वे से निवेदन किया कि वह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से बात करें कि देश के किसानों को किसानी में लाभ दिलाने के लिए किसानी को मनरेगा से जोड़ें। हरदा विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र जैन ने 2003 के पहले दिग्गी सरकार व इसके बाद भाजपा सरकार की तुलना बताई। उन्होनें मंदसौर की घटना की हकीकत जानकारी बताई। जिसमें नशे के सौदागरों द्वारा मंदसौर नीमच की घटना को अंजाम देना बताया। इसलिये सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान संदेश यात्रा निकलवाई। क्योंकि गांव गांव ये बात जाना था कि किसानों के आंदोलन में कांग्रेसियों व नशा तस्करों ने हंगामा मचाया और किसानों को बदनाम किया। यात्रा जिला प्रभारी उदय सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की योजनाओं को गांव तक चलाते रहने का आव्हान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 14 बर्ष पहले किसानों को बिजली व सड़कें दिखाई नहीं देती थी। गरीबों को कई प्रकार की परेशानीयों का सामना करना पड़ता था, परंतु भाजपा सरकार आते ही किसानों की समस्याओं को दूर कर कई योजनाओं को अमली जामा पहनाया है जिससे किसानी लाभ का धंधा बना है। इस यात्रा के उद्देश्य को लगातार गांव गांव प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया। क्षेत्रीय विधायक कुं संजय शाह मकड़ाई ने बताया कि दस दिवसीय किसान संदेश यात्रा जो कि शासन की मंशानुसार पूरी हुई है। जिसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने भरपूर प्रयास किया है। क्योंकि हमारी मप्र व केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हितार्थ कई महत्वपूर्ण योजनाओं को जमीनी स्तर पर चला रखा जिसका फायदा किसानों व गरीबों को मिल रहा है। उन्होनें आगे भी क्षेत्रीय समस्याओं को हल करने का आस्वासन दिया।
हरदा बैतूल संसदीय क्षेत्र की सांसद महोदया श्रीमति ज्योती धुर्वे ने अपने उद्बबोधन में कहा कि हमारा प्रदेश व देश आज विश्व पटल पर उभरा है। देश की आजादी के बाद पहली बार जीएसटी बिल लागू होने पर पूरे देश में एक समान कर लगेगा जो कि हमारी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गौर, कैलाश डूडी, सत्यनारायण शर्मा, यात्रा संयोजक बद्रीनारायणसिंह राजपूत, मनीष निशोद, जगदीश सोलंकी, जिला उपेन्द्र गद्रे, यात्रा जिला मीडिया प्रभारी संदीप अग्रवाल, यात्रा मीडिया विधानसभा प्रभारी ब्रजेश रिछारिया, विधायक प्रतिनिधि हरिओम पटेल, राजेन्द्र गौर,शैलेन्द्र बिल्लौरे, सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिती दी एवं संचालन अशोक पाराशर ने किया।
Comments
Post a Comment