फरार आरोपी तथा बेमियादी वारंटी को किया गिरफ्तार !

 फरार आरोपी तथा बेमियादी वारंटी को किया गिरफ्तार !

प्रदेश वॉच हरदा - पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के निर्देशन तथा एसडीओपी महेंद्र मालवीय के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस ने 4 माह से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र शर्मा को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बीड से पकड़ा है। ज्ञात हो कि 22 मार्च 2017 को ग्राम बीड़ में जमीनी विवाद के चलते गांव के शंकरलाल शर्मा के साथ आरोपी रामनिवास, महेंद्र ओर शारदाबाई ने लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट की गई थी। घटना में शंकरलाल को गंभीर चोट आई थी। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा गंभीर चोट की पुष्टि करने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 324, 326, 506, 34 का मामला कायम किया गया था। इस मामले में आरोपी रामनिवास व शारदाबाई पहले ही गिरफ्तार हो चुके, लेकिन तीसरा आरोपी महेंद्र घटना दिनांक से ही फरार था। मंगलवार को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बीड पहुचकर महेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी रोहित कछावा, प्रधान आरक्षक राजेश रघुवंशी, आरक्षक अनूप ओर तुषार शामिल है।

वही पुलिस ने बेमियादी वारंटी को पकड़ा , सिविल लाइन पुलिस ने सात साल से फरार बेमियादी वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मंगल पिता सुखराम कोरकू निवासी देवतालाब को ग्राम धनगांव से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 341,509 का अपराध दर्ज है। पुलिस ने पहले भी आरोपी को पकड़ने के कई प्रयास किये, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भाग जाता था। आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी रोहित कछावा, राजेश रघुवंशी,  प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तोमर, तुषार, हरिओम ओर राजेश बरेले कि सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक