आप ने मिशन विस्तार के तहत जिला कमेटी का किया विस्तार !

आप पार्टी ने किया संगठन का विस्तार
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी

प्रदेश वाच हरदा - मिशन विस्तार के तहत आम आदमी पार्टी ने हरदा जिला कमेटी का विस्तार किया है | साथ ही विभिन्न इकाइयों के जिला प्रमुखों की घोषणा की है | जिला सचिव ईश्वर विश्नोई ने बताया कि विगत दिनों हरदा प्रवास पर आए प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह के निर्देशानुसार जिला कमेटी में भी कुछ परिवर्तन किए गए हैं | जिला संयोजक एडव्होकेट रेवाराम पटेल की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का गठन किया गया है | जिसमे जिला सहसचिव- शंकर राजपूत, वित्तसचिव- सुदर्शन गौर, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मालवीया, सहमीडिया प्रभारी शिवपाल सिंह ,पिंकू राजपूत,कार्यालय प्रभारी महेश कुशवाह, सहयोगी दीपक गौर को नियुक्त किया गया है | यूथ विंग जिला संयोजक सौरभ शर्मा को आरटीआई जिला प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई |
इसी तरह महिला विंग की जिला संयोजक श्रीमति कृष्णा बाई, जिला संयोजक ग्रामीण- रामविलास राठौर, जिला सचिव ग्रामीण- छीतर सिरोही तथा पार्टी के किसान मोर्चा का जिला संयोजक बालकदास बाँके को बनाया गया  !
हरदा एवं टिमरनी विधानसभा का संगठन प्रभारी क्रमशः रेवाराम पटेल व ईश्वर विश्नोई को बनाया | रामविलास राठौर व सुधीर चौहान को क्रमशः हरदा एवं टिमरनी विधानसभा का सहसंगठन प्रभारी नियुक्त किया |

पहले की तरह डॉ. आरएन लेगा- सहसंयोजक, बलराम बसवाना- कोषाध्यक्ष, संदीप विश्वकर्मा- सोशल मीडिया प्रभारी बने रहेंगे |

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

युवा मोर्चा द्वारा जितेंद्र वर्मा को 24 हवर्स टुडे न्यूज़ चैनल के मध्य्प्रदेश हेड बनने पर दी गई शुभकामनाएं ओर बधाई !