पुलिस ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया वृक्षारोपण

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर चौकी सिविल लाइन, हरदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सिविल लाइन चौकी परिसर  में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षों के महत्व को समझाया एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की बात कही । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील ने भी वृक्षारोपण किया तथा वृक्षों को लगाकर उनकी देखभाल करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में एसडीओपी हरदा श्री महेंद्र कुमार मालवीय,रक्षित निरीक्षक हरदा राघवेंद्र भार्गव,थाना प्रभारी कोतवाली श्री पंकज त्यागी,सिविल लाइन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री रोहित कछावा ने भी वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने सिविल लाइन चौकी के समस्त स्टाफ के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया ।

Comments

Popular posts from this blog

युवा मोर्चा द्वारा जितेंद्र वर्मा को 24 हवर्स टुडे न्यूज़ चैनल के मध्य्प्रदेश हेड बनने पर दी गई शुभकामनाएं ओर बधाई !

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

रद्धि-सिद्धि के दाता गौरीपुत्र श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ की स्थापना