अमानक मूंग की खरीदी चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट अधिकारी बेखबर..
अमानक मूंग की खरीदी चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट
अधिकारी बेखबर...
हरदा /सिराली - कृषि उपज मंडी मैं समर्थन मूल्य पर अमानक मूंग की खरीदी बालाजी कंट्रक्शन खिरकिया द्वारा की जा रही है ! जिसमें अमानक मूंग की क्वालिटी घटिया होने के बाद भी व्यापारी के लोगों द्वारा किसान के मूंग ले देकर खरीद लिए जा रहे हैं जबकि किसान कृषि उपज मंडी में तीन-चार रोज से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मूंग बेचने के लिए रुका हुआ है लेकिन भ्रष्टाचार के चलते नहीं हो पा रही समय पर किसान की फसल की खरीदी अधिकारी एवं व्यापारी की मिलीभगत के चलते अमानक मूंग की जगह गुणवत्ताहीन मूंग की खरीदी की जा रही है जो फोटो मे साफ साफ दिखाई दे रहा है ! दाल मिट्टी युक्त कचरा वाला मूँग व्यापारी द्वारा खरीदकर शासन को खुलेआम चूना लगाया जा रहा है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी अमानक मूंग की खरीदी पर नहीं दे रहा है ध्यान जबकि चार-पांच अखबारों ने प्राथमिकता के साथ व्यापारी द्वारा घटिया मूँग खरीदी पर खबर प्रकाशित की गई थी लेकिन व्यापारी व अधिकारियों की मिली भगत के चलते कोई अधिकारी कृषि उपज मंडी में मूँग खरीदी की जांच करना उचित नहीं समझा इसलिए व्यापारी के लोगों के हौसले बुलंद हैं और आज भी घटिया मूँग खरीदकर भ्रष्टाचार कर शासन को चूना लगा रहा है ! घटिया मूँग की ट्रॉली से कट्टी भर बजन कर तत्काल गाँड़ी लोड़ करादी जाति है समर्थन मूल्य की जो अमानक मुंग की खरीदी बालाजी कंट्रक्शन द्वरा की जा रही हे ! उसके ख़रीदे हुए माल की शुरू से अभी तक की जाँच हो जाये तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा !
Comments
Post a Comment