DSP डीएन रजावत के विदाई समारोह पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया !
प्रदेश वॉच हरदा - श्री कामधेनु गोशाला धनपाड़ा रहटगाँव समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया इस दौरान एसडीओपी टिमरनी राजीव व्यास के मार्गदर्शन में हरदा अजाक्स डीएसपी डी.एन. राजावत की सेवानिव्रत होने के पहले गोशाला में विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया , ज्ञात हो कि आगामी 31जुलाई को डीएसपी राजावत का सेवाकार्य पूर्ण हो रहा है। इस दौरान मा सरस्वती की पूजन अर्चन किया गया , इसके बाद गोशाला की गायों को गुड़ दाना खिला पौधरोपण किया गया। डीएसपी राजावत के विदाई सम्मान कार्यक्रम में एसडीओपी हरदा एनके मालवीय, छिपावड़ एसडीओपी बीएन बसावे , एसएफएल अधिकारी अजिता जोहरी ,रहटगाँव थाना प्रभारी सुशिल पटेल , टिमरनी एएसआई मनोज दुबे,पंडित नीरज चौबे , प्रेमनारायण शर्मा, समाजसेवी ब्रजेश रिछारिया ने अपने सम्बोधन में राजावत जी के सेवाकार्यो की सराहना कर शुभकामना दी। यह पहला मौका है कि जिले के किसी शासकीय अधिकारी की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम किसी रेस्ट हाउस, होटल में न मनाया जाकर गोशाला में मनाया गया ,कार्यक्रम को डीएसपी राजावत ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी का धन्यवाद देते हुए ,परमसन्त नागर जी के गोशाला सेवाकार्य की सराहना कर अपना भी सहयोग देने की बात कही। इस दौरान माखनलाल गोर,रणजीतसिंह तोमर, हरिओम पटेल ,सन्दीप अग्रवाल ,सादिक खान ,नीलेश गोर ,अजय राठौर सहित टिमरनी रहटगाँव पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
Comments
Post a Comment