परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित 5 अधिकारियों को मिला प्रशंसा पत्र !

परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित 5 अधिकारियों को मिला प्रशंसा पत्र !

बबलू कहार...

प्रदेश वॉच नरसिंहपुर - राज्य शासन द्वारा आम लोगों की शिकायतों के तत्परता से निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। जिले में कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र और निराकरण में पीछे रहने वाले अधिकारियों को चेतावनी देने के निर्देश दिये गये हैं। इस सिलसिले में जून माह में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करने वाले 5 अधिकारियों को कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले द्वारा प्रशंसा पत्र दिये गये। गुरूवार को एल- 1 स्तर के अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने अच्छा कार्य करने वाले 5 अधिकारियों की प्रशंसा की। जिन अधिकारियों को प्रशंसा पत्र दिये गये हैं, उनमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आरपी गुप्ता व एनआर डोंगरे, एसडीओपी गाडरवारा सुमित केरकेट्टा और एसडीओपी गोटेगांव कमलेश खसपुरे शामिल हैं। बैठक में कलेक्टर ने एल- 1 स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों को दिन में एक बार अनिवार्य रूप से देखें। यदि कहीं से शिकायत प्राप्त होती है, तो शिकायतकर्ता से चर्चा करें और शिकायत का संतुष्टि के साथ निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी देखें कि किस तरह की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। किसी क्षेत्र विशेष से शिकायत आ रही हैं, तो उनका विश्लेषण करें। शिकायतों की जड़ तक जायें और उनका संतुष्टि के साथ निराकरण करें। बैठक में संयुक्त कलेक्टर जेपी सैयाम, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन सौरभ चौबे और विभिन्न विभागों के एल- 1 स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

कतिया समाज की बैठक 25 को .