हरदा कलेक्टर अनय द्विवेदी तत्कालीन निगमायुक्त ग्वालियर को पुरस्कृत करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज
प्रदेश वॉच हरदा - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी (हरदा) को तत्कालीन निगमायुक्त ग्वालियर को पुरस्कृत करेगें। कार्यक्रम 7 सितंबर को विधानसभा भोपाल में आयोजित होगा। श्री द्विवेदी के कार्यकाल के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 में दस लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में पश्चिम जोन में ग्वालियर को सबसे तेज शहर होने का गौरव हासिल हुआ था। सर्वेक्षण में रैंकिंग 400 से 27 तक पहुंचाना राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया था।इतना ही नहीं आनलाईन रैंकिंग में ग्वालियर समूचे देश में अव्वल रहा था। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 में उप अमृत शहरों में से 22 शहर देश के प्रथम 100 शहरों में अपना स्थान बनाने में सफल रहे है। इंदौर को प्रथम तथा भोपाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। भारत का सबसे तेज शहर (जन संख्या-10 लाख) में रीवा, 2 लाख से कम जनसंख्या में सबसे तेज शहर में खरगोन को पुरस्कृत किया गया था। दस लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले पश्चिम जोन में ग्वालियर को सबसे तेज शहर, 2-10 लाख की जनसंख्या के पश्चिम जोन में सबसे साफ शहर में उज्जैन तथा पश्चिम जोन में 2-10 लाख की जनसंख्या वाले भारत के सबसे तेज शहर के लिए सागर को चुना गया था।
Comments
Post a Comment