विद्यार्थी परिषद् ने छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की l

विद्यार्थी परिषद् ने छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की l

प्रदेश वॉच हरदा / टिमरनी -  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोमवंशी ने बताया कि मप्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया द्रारा छात्र संघ चुनाव कराने हेतु विगत वर्ष भोपाल मे हुए विद्यार्थी परिषद् के आंदोलन मे उन्होने स्वयं उपस्थित होकर आश्वासन दिया था कि आगामी सत्र से छात्रसंघ चुनाव कराए जांएगे।
परंतु आज सत्र को प्रारंभ हुए तीन माह से अधिक समय हो गया राज्य सरकार के द्रारा अभी भी आश्वासन ही दिया जा रहा है लेकिन छात्रसंघ चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की जा रही है।
इसी के विरोध स्वरुप आज शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के मुख्य द्वार पर कार्यकर्ताओं ने गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया तथा राज्य सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की। आज संपूर्ण प्रदेश मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्रारा प्रत्येक महाविद्यालय मे धरना-प्रदर्शन व महाविद्यालय बंद किया गया ।
ऐसे मे राज्य सरकार छात्रसंघ चुनाव ना कराकर छात्रों की आवाज को दबा रही है।
अंततः विद्यार्थी परिषद् राज्य सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की घोषणा की जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद् उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

इस दौरान मोहित सोलंकी, सूरज कौशल, अभिषेक बामने, दीपांशु राठौर, कमलेश अटेरिया, आदित्य नायर,  सुरेंद्र राजपूत,  दीपांशु गोदरे, अश्विनी कुशवाहा, आकाश कैथवास,  उदय गौर, अरविंद यादव, हिमांशु हरले, राहुल व्यास, राहुल ओनकर,   सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कतिया समाज की बैठक 25 को .

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल