आम आदमी पार्टी ने शहर में शुरू किया जनसंपर्क..

आम आदमी पार्टी ने शहर में शुरू किया जनसंपर्क..

अखिलेश बिल्लोरे...

प्रदेश वॉच हरदा - राजनीति में तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर आ रही आम आदमी पार्टी हरदा जिले में निरंतर पैर पसार रही है | जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के साथ पार्टी अपने संगठन विस्तार पर काम कर रही है | पार्टी ने अपने मिशन विस्तार के तहत रविवार से हरदा शहर में नियमित जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है |

अभियान की शुरूआत बैरागड़ वार्ड न. 31 से की-

दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को जनता के बीच रखा जा रहा है | लोगों के घर घर जाकर भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति से जुड़ने की अपील की जा रही है |

इन बिंदुओं पर की जा रही दिल्ली व मप्र सरकार की तुलना
बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विभिन्न तरह की पेंशन, सुरक्षा, किसानी, जीरो टालरेंस भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण व आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर दोनों सरकारों के कार्यों की तुलना कर क्षेत्रवासियों को आप पार्टी के समर्थन में आने की अपील की जा रही है |

सदस्यता अभियान में जुड़े 50 से ज्यादा सदस्य -

प्रचार प्रसार के साथ ही संगठन विस्तार हेतु सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है | बैरागड़ में इस दौरान 50 से ज्यादा युवायों व आमजन ने आप पार्टी की सदस्यता ली |

प्रचार वाहन लोगों को कर रहा आकर्षक -

पार्टी ने एक प्रचार वाहन तैयार किया है | जिसके तीन और आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल के आकर्षक पोस्टर लगे हैं | वाहन में साउंड सिस्टम भी लगा है जिसके द्वारा वक्तागण अपनी बात जनता के बीच रख रहे हैं |

इस दौरान जिला संयोजक रेवाराम पटेल, डॉ. आरएन लेगा, हरीश गुप्ता, शंकर राजपूत, सौरभ शर्मा, अमित विश्वकर्मा, महेश कुशवाह, वफा खान, इजराइल खान, सोमनाथ कुचबंदिया का सहयोग रहा |

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

युवा मोर्चा द्वारा जितेंद्र वर्मा को 24 हवर्स टुडे न्यूज़ चैनल के मध्य्प्रदेश हेड बनने पर दी गई शुभकामनाएं ओर बधाई !