महिलाओं की सुरक्षा एवं यातायात संबंधित कार्यशाला आयोजित कर पुलिस ने सोशल मीडिया क्राइम से बचाव हेतु उपाय बताए !

महिलाओं की सुरक्षा एवं यातायात संबंधित कार्यशाला आयोजित कर पुलिस ने सोशल मीडिया क्राइम ,उनसे बचाव हेतु रोकथाम व उपाय बताए !

प्रदेश वॉच हरदा - पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील  के निर्देशन में  हरदा के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम व यातायात नियमो के प्रति जागरूकता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें एसडीओपी श्री महेंद्र मालवीय एएसआई ट्रैफिक अजय रघुवंशी पीएसआई  रीना ठाकुर साइबर क्राइम एक्सपर्ट शारदा तिवारी एवं  प्रिंसिपल श्री राजीव खरे मौजूद थे । एसडीओपी श्री महेंद्र मालवीय द्वारा संबोधन में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाली छेड़छाड़ की घटना  से  बचने के उपाय की जानकारी दी गई ! अजय रघुवंशी द्वारा यातायात से संबंधित एवं महिलाओ की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई ! पीएसआई रीना ठाकुर द्वारा डायल 100 का महत्व एवं छात्राओ को उनके अधिकार एवं कानूनी सहायता की जानकारी दी गई । साइबर क्राइम एक्सपर्ट शारदा तिवारी द्वारा इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराध , फ़ेसबुक एवं व्हाटसअप पर होने वाले क्राइम से बचाव एवं सावधानी रखने के उपाये एवं सायबर क्राइम बैंक एटीएम संबंधी ठगी , फ्रॉड फेसबुक आई डी , लाटरी से संबंधित अपराधों से बचाव एवं रोकथाम हेतु उपायों से अबगत कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आदि गुरु शंकराचार्य की एकात्मक यात्रा के संबंध में  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने दी जानकारी l आप ही ग्राम विकास वो कडी हे जो शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीकों से करवा सकते हो - कमल पटेल

कतिया समाज की बैठक 25 को .