Posts

Showing posts from June, 2017

छूटे हुए युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान एक जुलाई से

Image
छूटे हुए युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान एक जुलाई से हरदा - जिले मे छूटे हुए युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान एक जुला...

किसान हित योजनाओं को घर-घर पहुंचा रही बीजेपी

Image
हरदा -  भारतीय जनता पार्टी की किसान संदेश यात्रा टिमरनी मण्डल के ग्राम गोदड़ी,काथड़ी,गाडामोड़,धौलपुर,नयागांव,तजपुरा,कुहिग्वाड़ी  पहुंची।यात्रा मीडिया प्रभारी सन्दीप अग्...

20 दिन से लापता बच्चे , पुलिस को नहीं मिला सुराग

Image
हरदा - यूं तो माना जाए हरदा पुलिस प्रशासन अपराधों पर शिकंजा कसने में आगे चल रही है ! बात सट्टे की हो या अवैध शराब की या हो चोरी की वारदात  इनपर  हरदा पुलिस प्रशासन का ध्यान इन दो बच्चों पर नहीं जा पा रहा है ! हरदा जिले के खिरकिया तहसील के ग्राम कडोला  राघव की बालिका निकिता उम्र 16 साल 9 जून शाम 5 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है बालिका करीब 20 दिन से लापता है । थाना छीपाबड़ में निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन आज तक पता नहीं चला है और ना ही उसकी कोई जानकारी मिली है वहीं  हरदा शहर के वार्ड नं 8 से एक 16 साल का बालक अनस पिता असद उर्फ राजू खान 28 जून को सुबह 10 बजे घर मे बिना बताए कही चला गया है । परिजनों ने उसकी तलाश की पर कही भी उसकी जानकारी नही मिली है। हरदा थाने में 28 जून शाम 8 बजे इसकी गुमसुदी का मामला दर्ज किया गया है। कहीं से कोई भी सुराग इन दो बालक-बालिका के पते का नहीं मिल पा रहा है ! जहा भी यह बालिका निकिता व बालक अनस खान दिखे आप हरदा जिले के थाने को सूचित करें ।
Image
हरदा । हरदा जिले के खिरकिया तहसील के ग्राम कडोला  राघव की बालिका निकिता उम्र 16 साल 9 जून शाम 5 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है बालिका करीब 20 दिन से लापता है । थाना छीपाबड़ में निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन आज तक पता नहीं चला है और ना ही उसकी कोई जानकारी मिली है। जहा भी यह बालिका निकिता दिखे आप हरदा जिले के छिपावड थाने को सूचित करें ।

मध्यप्रदेश में दो जुलाई को वृक्षारोपण का इतिहास रचा जायेगा- श्री चौहान

Image
मध्यप्रदेश में दो जुलाई को वृक्षारोपण का इतिहास रचा जायेगा- श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा    Harda - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में दो जुलाई को वृहद वृक्षारोपण का इतिहास रचा जायेगा। इस दिन नर्मदा बेसिन में जन-सहभागिता से 6 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाये जायेंगे। इसकी तैयारियाँ युद्ध स्तर पर चल रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस महत्वाकांक्षी जन-अभियान की तैयारियों की आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने मुख्यमंत्री जी को हरदा जिले में इस सिलसिले में की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं से अवगत कराया। विधायक द्वय श्री संजय शाह और श्री आरके दोगने भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने नर्मदा बेसिन से संबंधित जिलों में वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस जन-अभियान को जन-महोत्सव का रूप दिया जाये। इसमें सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक एवं सभी संगठनों तथा किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, सरकारी कर्मचारी आदि सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। पौधों, गड्ड...

वृक्षारोपण कर श्रृद्धा की हरी चुनरिया चढ़ाने में अपना योगदान देने का कलेक्टर का आव्हान

वृक्षारोपण कर श्रृद्धा की हरी चुनरिया चढ़ाने में अपना योगदान देने का कलेक्टर का आव्हान हरदा 28 जून 17/कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले वासियों से नर्मदा नदी के तटों पर वृक्ष...

नेपाल के उपराष्ट्रपति के साथ ब्राह्मण समाज की बैठक

Image
हरदा - अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन नेपाल के काठमांडू में किया गया और मुख्य अतिथि महेश दत्त शर्मा द्वारा की गई बैठक में शामिल हुए नेपाल ...

शिवराज सरकार की वादाखिलाफी से आहत गुर्जर समाज के सब्र का बांध टूटा

Image
हरदा :- लगातार मप्र की शिवराज सरकार की वादाखिलाफी से आहत गुर्जर समाज का सब्र का बांध अब टूट चुका है। दशहरा से दीपावली के बीच मप्र गुर्जर महासभा चरणवध बडा आंदोलन करेगी। इसका का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरदा विधायक डाॅॅॅ. रामकिशोर दोगने करेंगे। प्रदेश भर के किसान व गुर्जर समाज इस दौरान रेल राकेंगे एवं सड़क जाम करेंगे। इससे पहले दशहरा तक प्रदेश भर में गांव-गांव, घर-घर जाकर मप्र सरकार व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झूठ और वादाखिलाफी से गुर्जर महासभा के पदाधिकारी लोगों को अवगत कराएंगे।   सेकंड स्टाफ स्थित गुर्जर भवन में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद संयुक्त पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष एवं हरदा विधायक डा रामकिशोर दोगने, संरक्षक सदस्य पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर एवं प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता हाकम सिंह गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से महासभा का प्रतिनिधिमंडल कई बार मिल चुका है, लेकिन सरकार ने महासभा की सात सूत्रीय मांगों को लेकर सिर्फ झूठ बोला है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास में 28 जुलाई 2016 को रूस्तम सिंह को मंत्री बनाए ...

वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया

Image
हरदा - ग्राम धनबडा रहटगांव में जिला स्तरीय वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमे आदिवासी गौंड समाज कल्याण समिति के सदस्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए तथा ...

थाना रहटगांव में पकड़ी 70 लीटर अवैध शराब

Image
हरदा/ रहटगांव - पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील हरदा के मार्गदर्शन में तथा अनु अ टिमरनी के मार्गदर...

घर घर जा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश : कतिया परिवार

Image
 हरदा- विश्वामित्र सोशल वेलफेयर सोसायटी के साथ हरदा में कतिया गौरव परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा मनाया तक जा रहा है । इस तारतम्य में अखिलेश बिल्लोरे ने बताया   हुकुम बिल्लोरे , गणेश बिल्लोरे ,  नितेश बिल्लोरे  , राजेंद्र बिल्लोरे , विनोद सांगले  , माणिक चंद्र दमाड़े , दानेश बिल्लोरे ,वरिष्ठ समाजसेवी महिला इंदर बिल्लोरे पति हरिनारायण बिल्लोरे ग्राम पलासनेर को साथियों ने पौधे वितरित किये जानकारी देते हुए संस्था के सचिव अनिल भवरे ने बताया की पखवाड़े में प्रतिदिन पर्यावरण के लिये जनजागरण , गृह भेंट ,पौधे भेंट  करना , फ़िल्म प्रदर्शन , जनजागरण रैली ,जन्मदिन विवाह , वर्षगांठ  , समृति दिवस आदि  पर पौधे लगाने के लिये प्रेरित कर संकल्प पत्र भरवाना। पर्यावरण दिवस से प्रारम्भ होकर आदि कार्य प्रतिदिन किये जायेगे। होशंगाबाद में मुकेश हुरमाले,भारत चौरे, विजय धार्मिक ने इस कार्य को कर रहे हे । 2 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण माह को समापन पर किये गए कार्यो की समीक्षा पश्चात सभी संकल्प कर्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित किये जायेगे।

ईद के त्योहार को लेकर सिराली में शांति समिति की बैठक

Image
ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक ! हरदा /सिराली - ईद के त्योहार को देखते हुए सिराली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर द्वारा शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की इस मौके पर ख...

कांग्रेस नेताओ ने कराया रोजा इफ्तार .!

Image
कांग्रेस नेताओ ने कराया रोजा इफ्तार हरदा / सिराली - पवित्र रमजान महीने में मुस्लिम भाई पिछले एक माह से रोजा रखकर  खुदा की इबादत कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के महिला पुरुष और ...

हंडिया में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया !

Image
हंडिया में शांति समिति की बैठक का आयोजन हरदा/ हंडिया - आने वाली ईद के त्यौहार को कुछ ही दिन बाकी है इस त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है ! इसलिए ईद त्योहार को मद्देनजर रखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन हंडिया थाना में किया गया। बैठक में हंडिया थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने संबोधित करते हुए आगामी त्योहारों के दॊरान हंडिया के नागरिकों को शांति, एकता व अखंडता का भाव बनाए रखने के साथ- साथ किसानो, व्यापारियों, आम जनता के साथ मोबाइल, इन्टरनेट आदि के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए ! नशामक्ति को लेकर युवकों को नशे की लत से दूर रहने की सलाह दी गई क्योंकि आजकल  नागरिकों में नशा  बहुत तेजी से  फैलता वह पनपता है तथा नशे से होने वाले  दुष्परिणाम के बारे में बताया गया एवं महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। इस मौके पर हंडिया थाना स्टाफ एवं नगर के सारे नागरिक उपस्थित थे !

बच्चों के बीच मनाया अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति ने प्रवेश उत्सव

Image
हरदा / चारवा - प्रवेश उत्सव अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों के बीच मनाया गया ! प्रवेश उत्सव के द्वारा सभी बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए कहा गया साथ ही समिति के द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट एवं पेन बांटे गए ! समिति के द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चे स्कूल नहीं आते उन्हें स्कूल तक लाने का कार्य किया जाएगा ! स्कूलों में उपहार योजना के अंतर्गत स्कूलों मेंजन सहयोग के माध्यम से  आवश्यक चीजें भी उपलब्ध कराई जाएगी ! साथ ही सभी स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं आते स्कूलनियमित भेजने का कार्य भी किया जायेगा ! समिति के द्वारा जुलाई माह में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली जाएगी सभी स्कूलों में समिति समय-समय पर अपनी सेवाएं देगी ! इस कार्यक्रम में सभी स्कूलों की शिक्षिकाएं एवं अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति जिला अध्यक्ष संजय गंगराडे , पवन जी बघेला , सदस्य ओम जी राठौर महासचिव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे !

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

Image
हरदा/टिमरनी -भारतीय जनता पार्टी मण्डल टिमरनी ने पितृ पुरुष पंडित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई इस हेतु रखे गए कार्यक्रम में प्रम...

कतिया समाज की बैठक 25 को .

Image
कतिया समाज की बैठक 25 को . . हरदा - कतिया समाज  द्वारा टिमरनी विकासखंड के जलोदा राम मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए खर्च और समाज से मिली सहयोग राशि का ब्यौरा पेश करने के लिए रविवार दिनांक 25 तारीख को बैठक रखी गई है ! यह बैठक अन्नापूरा स्थित पंढरीनाथ  मंदिर में होगी ! इसमें विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष आरके चोरे , कोषाध्यक्ष भारत सेजकर द्वारा आय व्यय की जानकारी दी जाएगी ! बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी रामलाल बडनेरे , एन पी गुर्जरभोज  , युवा समाजसेवी अनिल भंवरे , हुकुम बिल्लोरे , विनोद सांगोले एवं अन्य लोग मौजूद रहेंगे ! इस मौके पर सभी से उपस्थित रहने की अपील की गई है !

हरदा की पहली महिला जिला न्यायाधीश होगी शशीकला चंद्रा

Image
अखिलेश बिल्लोरे हरदा ज़िला न्यायाधीश शम्भू सिंह रघुवंशी का तबादला खंडवा कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस आशय का पत्र शुक्रवार को उच्च न्यायालय जबलपुर से जारी क...

बनोठ का तबादला , अनय द्विवेदी होंगे नवागत हरदा कलेक्टर...!

Image
हरदा । कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का आईएएस ट्रांसफर सूची में नाम है ! बता दे श्री बनोठ के आदेश निरस्त होने पर शासन द्वारा बुधवार को जारी आईएएस की ट्रांसफर सूची में कलेक्टर श्रीक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया !

Image
योग दिवस मनाया हरदा - तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व के साथ-साथ हरदा जिले में भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बुधवार को स्थानीय कृषि उपज मं...